Monday 17th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट :हिटलर मार्केट में मकानो में गिरा विशालकाय पेड़ बाल बाल बचा बड़ा हादसा।

चंपावत के छतार में 111.25 लाख की लागत से बनेगा भव्य घंटाघर चम्पावत को मिलेगी नई पहचान

चंपावत:निराश्रित गौवंश की सुरक्षा के लिए अपर मुख्य अधिकारी ने पहनाए रिफ्लेक्टर युक्त नेक कॉलर

लोहाघाट:मायावती रोड में लंबे समय से जल संस्थान का खराब पड़ा टैंकर दुर्घटनाओं को दे रहा है दावत।

लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में 40 से अधिक मरीज भर्ती जगह की भारी कमी।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Thu, Mar 26, 2026

ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां भगवती का लिया आशीर्वाद

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के मां भगवती मंदिर मल्ला बापरु, बंतोली में आज चैत्र अष्टमी मेले का शांतिपूर्वक समापन हुआ।मल्ला बापरु और बंतोली गांव से ढोल नगाड़ों के साथ मां भगवती के वायुरथ दुर्गम रास्तो से गुजरते हुए मां के जयकारे के साथ भगवती मंदिर में पहुंचे। जहां देवी रथों ने मां भगवती मंदिर की परिक्रमा की। इस दौरान हजारों किसी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन किए। मां भगवती के दर्शन करने मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

मां भगवती सेवा समिति के अध्यक्ष केसर सिंह फर्त्याल ने बताया आज अष्टमी पर्व पर हजारों की तादात में पहुंचे हुए श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया । कहा प्रत्येक वर्ष मां भगवती मंदिर बापरू में अष्टमी पर्व पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां भगवती का आशीर्वाद लेते हैं। वही मंदिर परिसर में लगे विशाल मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी करते हुए मेले का भरपूर आनंद उठाया।

जरूरी खबरें