Friday 3rd of April 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:निराश्रित पशुओं की समस्या पर सख्त एक्शन डीएम ने सभी विभागों को दिए कड़े निर्देश

कर्नाटक के युवक ने विष्णुप्रयाग मे ट्या पुल से अलकनंदा में लगाई छलांग

खटीमा :प्रशासन की छापेमारी इस्लामनगर मे एक घर से भारी मात्रा में जानवरों की हड्डी खाल बरामद

खटीमा में बजरंग दल ने पकड़ा संदिग्ध चर्बी से भरा केंटर

बेरीनाग: क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कार्यालय में घुस तहसीलदार के साथ की धक्का-मुक्की

: पिथौरागढ़:मुनस्यारी में गोरी नदी में मछली मारने गए व्यक्ति की डूबने से मौत पुलिस ने शव किया बरामद

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 15, 2025
गोरी नदी में मछली मारने गए व्यक्ति की डूबने से मौत पुलिस ने शव किया बरामद पिथौरागढ़ जिले की थाना मुनस्यारी पुलिस ने 2 दिन से लापता व्यक्ति का स्थानीय लोगो की मदद से गोरी नदी से शव बरामद किया पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज दिनांक 15/03/2025 को ग्राम प्रधान भगत मेहरा ग्राम मवानी दवानी बन्गापानी द्वारा थाना मुनस्यारी पुलिस को सूचित किया गया कि ग्राम मवानी दवानी निवासी पुष्कर गिरी पुत्र स्वर्गीय दुर्गा गिरी (उम्र 40 वर्ष) दिनांक 13/03/2025 की शाम को गोरी नदी में मछली मारने गए थे, लेकिन तब से वह वापस नहीं लौटे। सूचना पर तत्काल एसओ अनिल आर्य के नेतृत्व में का0 रोशन और हो0गा0 उम्मेद सिंह की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से गौरी नदी में तलाशी शुरू की। नदी में कई घंटों की तलाश के बाद पुष्कर गिरी का शव गोरी नदी में मिला, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से बरामद किया गया। शव को नदी से बाहर निकालकर पंचायत नामा भरने की कार्रवाई की गई।

जरूरी खबरें