Sunday 21st of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डूगरी फर्त्याल के बाबा ढेरनाथ मठ में 22 से 30 जून तक शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन।

चंपावत:कलश संगीत कला समिति की वार्षिक संगीत प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा सुरों का जादू

लोहाघाट:डीईएफसी सीजन 3 फुटबॉल प्रतियोगिता की चैंपियन बनी फाल्कन फायर। मॉन्स्टर हंटर को दी मात

बाराकोट में गेराज में काम करने वाले मिस्त्री ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

लोहाघाट:कूलेंट लीक होने से मरोड़ा खान में खड़ी हुई टनकपुर डिपो की रोडवेज बस।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:निराश्रित पशुओं की समस्या पर सख्त एक्शन डीएम ने सभी विभागों को दिए कड़े निर्देश

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 2, 2026

निराश्रित पशुओं की समस्या पर सख्त एक्शन डीएम ने सभी विभागों को दिए कड़े निर्देश

उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में व्यापक कार्ययोजना, जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

मा. उच्चतम न्यायालय द्वारा स्वतः संज्ञानित रिट पिटीशन के अनुपालन में जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने जिला सभागार में गुरुवार को संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में जनपद में निराश्रित पशुओं की समस्या के प्रभावी समाधान हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालयों में एक नोडल अधिकारी नामित कर लिया है, जो परिसर में निराश्रित पशुओं की रोकथाम, निगरानी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों, स्पोर्ट्स कॉलेज, बस स्टेशन, रेलवे परिसरों सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर निराश्रित पशुओं का प्रवेश किसी भी स्थिति में न होने दिया जाए। इसके लिए नियमित निगरानी एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि वे सड़कों पर निराश्रित पशुओं की रोकथाम हेतु ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम हो और यातायात सुचारू बना रहे।उन्होंने पशुपालन विभाग, जिला पंचायत एवं नगर निकायों को निर्देश दिए कि जो व्यक्ति पशुओं को खुले में छोड़ते हैं, उनके विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई की जाए, ताकि इस प्रकार की लापरवाही पर अंकुश लगाया जा सके।डॉग बाइट की घटनाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को समुचित कार्ययोजना तैयार करने तथा सभी राजकीय एवं निजी चिकित्सालयों में एंटी-रेबीज़ वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में पशु जन्म नियंत्रण (ABC) केंद्रों का संचालन पिथौरागढ़ एवं रुद्रपुर से किया जाएगा, जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित गौसदनों एवं निर्माणाधीन गौसदनों की स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को इनके संचालन, क्षमता वृद्धि एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने कहा कि निराश्रित पशुओं की समस्या जन-सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं यातायात प्रबंधन से सीधे जुड़ी हुई है, इसलिए सभी विभाग इसे शीर्ष प्राथमिकता में रखते हुए समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।बैठक में अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, जिला विकास अधिकारी दिनेश सिंह डिगारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. वसुंधरा गर्ब्याल, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका भरत त्रिपाठी, सौरभ नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें