: टनकपुर:भाजपा युवा मोर्चा ने युवा चौपाल का किया आयोजन
Fri, Mar 8, 2024
भाजपा युवा मोर्चा ने युवा चौपाल का किया आयोजन
भाजपा युवा मोर्चा की ओर से टनकपुर के एपीजे अब्दुल कलाम बीटेक कालेज में युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता भाजयुमो जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 10 वर्ष का कार्यकाल स्वर्णिम रहा है। युवा वर्ग आज हर क्षेत्र में नाम रोशन करने को आतुर है। प्रत्येक मंडल व शक्ति केन्द्र स्तर पर युवा चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
चौपाल कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एडवोकेट पांडेय ने युवा चौपाल कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से हर वर्ग को लाभ दे रही है। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के मंत्र के साथ संकल्प से सिद्धी को लेकर केन्द्र की मोदी और प्रदेश की धामी सरकार कार्य कर रही है। कहा कि भारत युवा राष्ट्र है, भारत में अन्य देशों की तुलना में बड़ी संख्या में युवा हैं।
लोकसभा चुनाव की तैयारी के संबंध में उन्होंने कहा कि जनता का प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा है। विकसित भारत का संकल्प पूरा करने के लिए मोदी का लगातार तीसरी बार पीएम बनना तय है। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुमुद जोशी, सहायक प्राध्यापक अभिषेक पाठक, ललित मोहन जोशी सहित तमाम विद्यार्थी मौजूद रहे।
: चंपावत:अल्मोड़ा लोक सभा सीट से अजय टम्टा को टिकट मिलने पर मंत्री रेखा आर्य ने दिया बयान
Thu, Mar 7, 2024
अल्मोड़ा लोक सभा सीट से अजय टम्टा को टिकट मिलने पर मंत्री रेखा आर्य ने दिया बयान
अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से टिकट के दावेदारों में उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य का नाम भी काफी सुर्खीयो में था अंत में पार्टी हाई कमान ने एक बार फिर से सांसद अजय टम्टा को अल्मोड़ा लोकसभा का टिकट थमा दिया वहीं गुरुवार को चंपावत पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने
सांसद अजय टम्टा को टिकट दिए जाने के सवाल का जवाब देते हुए कहा उत्तराखंड व अल्मोड़ा लोकसभा के हित में जो निर्णय होना चाहिए उस पर पार्टी ने विचार किया है और जो निर्णय लिया है उसका वे स्वागत करती है पार्टी ने जब जब उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका उन्होंने ईमानदारी से निर्वहन किया है पार्टी मुझे आज जिस भूमिका के रूप में देखना चाहती है वह उसका निर्वहन करेंगी
: चंपावत:आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांगों पर सरकार गंभीर: रेखा आर्य
Thu, Mar 7, 2024
आंगनबाड़ी वर्कर्स की मांगों पर सरकार गंभीर: रेखा आर्य
आजकल उत्तराखंड में 18 हजार रुपए मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ति हड़ताल में चल रही है जिस कारण आंगनबाड़ी केंद्रों में ताले लटके हैं तथा बी एल ओ का कार्य भी काफी प्रभावित हो रहा है वहीं गुरुवार को चंपावत पहुंची बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा धामी सरकार ने हमेशा आंगनवाड़ी वर्कर्स का ध्यान रखा है उनके हित में कई कार्य किए हैं पहले भी उनका मानदेय बढ़ाया गया है मंत्री ने कहा आंगनवाड़ी वर्कर्स 18 से 27हजार रुपया महीना की मांग कर रही हैं जिस पर सरकार गंभीरता से सोच रही है पर सब चीजे राज्य सरकार के वित्तीय संसाधनों पर निर्भर करता है पर आने वाले समय में संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कभी भी वह समय आ सकता है जब उनके मानदेय में वृद्धि की जा सकती है उन्होंने कहा आंगनवाड़ी वर्कर्स बड़ी कुशलता से विभागीय कार्य के अलावा अन्य कार्य करती हैं जो की सराहनीय है उन्होंने कहा मिनी आंगनवाड़ी वर्कर्स को आंगनवाड़ी वर्कर्स का दर्जा दे दिया गया है जिसका नियुक्ति पत्र 9 मार्च को अपने हाथों से देंगी उन्होंने कहा मोदी सरकार व धामी सरकार उनके प्रति गंभीर है उन्होंने कहा सरकार हर प्रकार से उनके हितों के लिए कार्य कर रही है