: जिला जजी चंपावत मे हुआ अग्निशमन का प्रशिक्षण
Sun, Jul 23, 2023
जिला जजी चंपावत के कर्मचारियों ने लिया अग्निशमन का प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जज कहकशा खान रही मौजूद
जिला न्यायालय प्रांगण में रविवार को जिला जज श्रीमती कहकशा खान के निर्देशानुसार अग्निशमन यंत्रों के चलाने के संबंध में पुलिस विभाग की फायर टीम द्वारा जिला जजी चंपावत के समस्त न्यायिक अधिकारीगण एवं समस्त श्रेणी के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने का प्रशिक्षण दिया गया। फायर टीम के द्वारा डेमो के माध्यम से समस्त लोगों को आग बुझाने का प्रशिक्षण दिया गया वही कार्यक्रम में मौजूद जिला जज श्रीमती कहकशा खान ने कहा इस प्रकार के प्रशिक्षण हमारे जीवन में बहुत काम आते हैं जिला जज ने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण को ध्यान से लेने के निर्देश दिए गए
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंपावत अरुण बोहरा, सीनियर सिविल जज हेमंत सिंह राणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी पसबोला एवं सिविल जज जहां आरा अंसारी एवं पुलिस विभाग के सीओ ऑपरेशन चंपावत विवेक कुटियाल, अग्निशमन अधिकारी श्याम बहादुर थापा व चंपावत के समस्त कर्मचारियों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जानकारी, उपाय आदि की महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
: देवीधुरा में अराजक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी कार के तोड़े शीशे
Sun, Jul 23, 2023
देवीधुरा में अराजक तत्वों ने तोड़े कार के शीशे वाहन स्वामी ने पुलिस से कार्यवाही की करी मांग
पाटी ब्लॉक के देवीधुरा क्षेत्र में शनिवार देर रात अराजक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक टैक्सी कार का पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया पीड़ित वाहन स्वामी ध्यान सिंह ने पुलिस से अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करी है वाहन स्वामी ध्यान सिंह ने बताया उन्होंने अपनी आल्टो कार को अपने घर के बाहर खड़ा किया था शनिवार रात में अराजक तत्वों ने कार के आगे के शीशे को पत्थर मारकर तोड़ दिया है
उन्होंने कहा इस वाहन से वह अपनी आजीविका चलाते हैं वाहन स्वामी ने पुलिस से अराजक तत्वों को पकड़ कर कार्रवाई करने की मांग करी है वही पाटी थाने के प्रभारी एसओ नवल किशोर ने बताया पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं दी गई है तहरीर मिलने पर अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी
: सिपाही से सेना में आफीसर बना लोहाघाट का नितिश
Sun, Jul 23, 2023
सिपाही से सेना में आफीसर बना लोहाघाट का नितिश
लोहाघाट के बिशंग क्षेत्र के मल्ला ढेक निवासी नितीश सिंह ढेक के सेना में ऑफिसर बनने पर पूर्व सैनिक लीग और क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। पूर्व सैनिक लीग संगठन के जिला अध्यक्ष कैप्टन आर एस देव ने बताया कि मल्ला ढेक बिशंग के रहने वाले सूबेदार लाल सिंह ढेक के पुत्र नितीश सिंह ढेक तीन साल पहले पांच कुमाऊं रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए। नौकरी के दौरान युवा नीतीश ने कड़ी मेहनत और लगन से एसीसी क्लास परीक्षा उत्तीर्ण की। कै. देव ने बताया कि नितिश अभी आर्मी आफिसर की ट्रेनिंग के लिए आईएमए देहरादून आ गया है।वही नितिश ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और कुमाऊं रेजिमेंट को दिया है। पूर्व सैनिक लीग संगठन ने युवा की इस शानदार सफलता पर खुशी जताई।