: लोहाघाट:लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व एसएसबी का फ्लैग मार्च
Sat, Mar 9, 2024
लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस व एसएसबी का फ्लैग मार्च
आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर लोहाघाट पुलिस व एसएसबी के जवानों के द्वारा एसएसआई चेतन रावत के नेतृत्व में लोहाघाट नगर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को भय रहित मतदान करने का संदेश दिया एसएसआई चेतन रावत ने बताया 2024 लोकसभा चुनाव को भय रहित और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया उन्होंने क्षेत्र की जनता से भय रहित व बिना लालच के इस लोकतंत्र के महापर्व को मनाने की अपील करी फ्लैग मार्च में एसआई हेमंत , एसएसबी के इंस्पेक्टर धर्मपाल, पीआरडी गोपाल पुजारी सहित एसएसबी व पुलिस के जवान शामिल शामिल रहे
: लोहाघाट:दसलेख हाईस्कूल के शिक्षक की हार्ट अटैक से हुई मौत
Sat, Mar 9, 2024
दसलेख हाईस्कूल के शिक्षक की हार्ट अटैक से हुई मौत
लोहाघाट ब्लॉक के सीमांत रोसाल क्षेत्र के दसलेख हाई स्कूल के शिक्षक अरविंद वाजपेई ( 42) की अचानक हुए हार्ट अटैक से मौत हो गई मृतक लोहाघाट मे पुल्ला रोड में किराए के भवन में अपने परिवार के साथ रहते थे शनिवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजनों उन्हे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए अस्पताल में ही शिक्षक चक्कर खाकर गिर पड़े वहीं चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर किया पीएलबी राजीव मुरारी के द्वारा उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों ने शिक्षक बाजपेई का परीक्षण कर उन्हें मृत् घोषित कर दिया वहीं शिक्षक अरविंद वाजपेई के निधन से शिक्षा विभाग व दसलेख क्षेत्र में शोक छा गया है मालूम हो शिक्षक वाजपेई अपने व्यवहार से पूरे दसलेख व विद्यालय में काफी लोकप्रिय थे हुए गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले हैं
उनका एक 10 वर्षीय बेटा है उनकी मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है उनकी पत्नी बेसुध पड़ी है उनके निधन पर मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, बीइओ भानु प्रताप कुशवाहा ,प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ,जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन अध्यक्ष रमेश देव ,पान सिंह चमलेगी , नरेंद्र अधिकारी , निर्मला मुरारी, भगवती प्रसाद पंत, दीपा टम्टा , जीवन सिंह मेहता, चंद्र किशोर पांडे, लक्ष्मण सिंह मेहता नागेंद्र जोशी, आर पी कालाकोटी सहित समस्त शिक्षकों व जिला कराटे एसोसिएशन ने शोक जताया
: चंपावत:टनकपुर देहरादून एक्सप्रेस को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
Sat, Mar 9, 2024
टनकपुर – देहरादून एक्सप्रेस को आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी टनकपुर रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस को शनिवार ♦सांय 7 बजकर 40 मिनट पर टनकपुर रेलवे स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर करेंगे उद्धघाटन टनकपुर (चम्पावत ) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सांय 7.40 बजे टनकपुर देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे । टनकपुर रेलवे स्टेशन से गाड़ी संख्या 15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन 09 मार्च, 2024 से होगा टनकपुर से प्रत्येक शनिवार को तथा 15019 देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचलन 10 मार्च, 2024 से प्रत्येक रविवार को किया जायेगा ।
गाड़ी सँख्या15020 टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस 09 मार्च,2024 से टनकपुर से 19.40 बजे ( सांय7.40 बजे) प्रस्थान कर बनबसा से 19.52 बजे, खटीमा से 20.12 बजे, पीलीभीत से 20.50 बजे, भोजीपुरा से 21.30 बजे, बरेली सिटी से 22.15 बजे, बरेली जं0 से 22.38 बजे, दूसरे दिन चन्दौसी से 00.20 बजे, मुरादाबाद से 01.43 बजे, नजीबाबाद से 03.05 बजे, लक्सर से 04.07 बजे तथा हरिद्वार से 04.52 बजे छूटकर देहरादून 07.35 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 15019 देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 मार्च,2024 से देहरादून से अपराह्न 3 बजकर15 बजे से प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4 बजे टनकपुर पहुंचेगी।इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी. का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 05, वातानुकूलित तृतीय इकोनामी श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 तथा वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 16 कोच लगाये जायेगें। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत जिले को होली का शानदार तोहफा है