: लोहाघाट महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया हर घाट तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम
Wed, Aug 14, 2024
लोहाघाट महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया हर घाट तिरंगा हर घर तिरंगा कार्यक्रम
स्वामी विवेकानंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय लोहाघाट में नमामि गंगे व अर्थ गंगा परियोजना के अन्तर्गत आज आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत " हर घाट तिरंगा ,हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत लोहाघाट के ऋषेश्वर बाबा मंदिर में लोहावती नदी के तट पर तिरंगा फहराया गया जिसमें ऋषेश्वर महादेव मंदिर के मंहत , पूजारी, श्रद्धालु जनों ने प्रतिभाग किया और लोहावती नदी को पालिथीन व कूड़ा कचरा मूक्त करने का संकल्प लिया, बड़े हर्षोल्लास के साथ प्राचार्य डॉ संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम "हर घाट तिरंगा ,हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाया गया जिसके अन्तर्गत महाविद्यालय के नमामि गंगे के छात्र, छात्राओं , नेशनल केडेट कोर , रोवर रैंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना,महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के अलावा भूतपूर्व छात्र अनिल कुमार जोशी भी उपस्थित रहे इस कार्यक्रम में नमामि गंगे नोडल डॉ सुमन पान्डेय्, द्वारा लोहावती नदी को प्रदुषण व पालिथीन मुक्त करने का संकल्प लिया,श्री मोहनानंद ने भारत सरकार के इस कार्यक्रम की सराहना की, भूतपूर्व छात्र संघ अनिल कुमार जोशी द्वारा लोहावती नदी को साफ और प्रदुषण मुक्त करने के संकल्प के साथ बारह गांव के देवडागरों के लिए पवित्र स्थान है भी बताया ,नमामि गंगे सदस्य डॉ लता कैड़ा व डॉ कमलेश सक्टा के साथ-साथ डॉ बंदना चंद, डॉ अनिता टम्टा डॉ सुनील कुमार, डॉ उपेन्द्र सिंह चौहान सभी का सहयोग रहा इस कार्यक्रम में भावना, गीतांजलि,, पूर्णिमा, कविता,
विवेक,राहूल,कमल , हिमांशु,सौरभ, रोहित , आरती संगीता रजत, नवीन,पंकज, अनिल,सुनिल, कविता, ममता,सोनू,ने सहयोग किया, समस्त कार्यक्रमों को संचालित डॉ कमलेश सक्टा द्वारा लोहावती में जन-जागरूकता अभियान के साथ भविष्य में लोहावती को स्वच्छ करने के साथ साथ तिरंगे की तरह लोहावती का भी सम्मान करने का संकल्प लिया।।
: लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में नोनिहालों की हुई स्वास्थ्य संबंधी जांच
Wed, Aug 14, 2024
आंगनबाड़ी केंद्र में नोनिहालों की हुई स्वास्थ्य संबंधी जांच
लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनिता जोशी के नेतृत्व में महिला स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा वार्ड के नोनिहालों की स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई तथा 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन मापा गया आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अनिता जोशी ने बताया इसके अलावा वार्ड की महिलाओं को आयरन / कैल्शियम की गोलियों का वितरण किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों को डेंगू से बचने के उपाय तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाने की अपील की गई इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की डोली वर्मा ,सावित्री ,सरस्वती आंगनबाड़ी सहायिका बसंती आदि मौजूद रही
: श्रीनगर गड़वाल :बेकाबू टैंकर ने ली दो महिलाओं की जान । तीन गंभीर
Wed, Aug 14, 2024
बेकाबू टैंकर ने ली दो महिलाओं की जान । तीन गंभीर
श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट में मंगलवार रात भीषण हादसा हुआ है पानी के एक बेकाबू टैंकर ने होटल के बाहर बैठीं महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को रौंद दिया हादसे में दो महिलाओं की मोके पर मौत हो गई. तीन महिला गम्भीर रूप से श्रद्धालु घायल हो गईं हैं महाराष्ट्र की इन महिला श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ दर्शन करके लौटा था और श्रीनगर गढ़वाल में श्रीकोट के एक होटल में रुका था मंगलवार रात को सभी महिलाएं होटल के बाहर बैठकर बातें कर रहीं थी. तभी ये हादसा हो गया. कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि उसी दौरान श्रीनगर से श्रीकोट की ओर जा रहे पानी के टैंकर ने अनियंत्रित होकर पहले गाय के बछड़े को टक्कर मारी. उसके बाद महिला यात्रियों को कुचलता हुआ टैंकर दीवार तोड़कर उसमें घुस गया. दो महिलाएं टैंकर के नीचे दब गईं. उन्हें जेसीबी की मदद से मुश्किल से बाहर निकाला गया तीन घायल महिलाएं बेस अस्पताल में भर्ती हैइस घटना में एक महिला यात्री ललिता ताउरी (50) की मौके पर ही मृत्यु हो गई. अन्य चार घायल महिलाओं को बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया. यहां पर सरिता उर्फ गौरी (50) को भी चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. अन्य तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है श्रीनगर गढ़वाल बेस अस्पताल के एमएस डॉ अजय विक्रम ने बताया कि एक महिला का पैर फ्रैक्चर हुआ है. दो को मामूली चोटें आई हैं. घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है. बेस अस्पताल में एमएस डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में भर्ती तीन महिलाओं का उपचार किया जा रहा है उनकी हालात अब खतरे से बाहर है.