Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: श्रीनगर गड़वाल :बेकाबू टैंकर ने ली दो महिलाओं की जान । तीन गंभीर 

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 14, 2024
बेकाबू टैंकर ने ली दो महिलाओं की जान । तीन गंभीर श्रीनगर गढ़वाल के श्रीकोट में मंगलवार रात भीषण हादसा हुआ है पानी के एक बेकाबू टैंकर ने होटल के बाहर बैठीं महाराष्ट्र की महिला श्रद्धालुओं को रौंद दिया हादसे में दो महिलाओं की मोके पर मौत हो गई. तीन महिला गम्भीर रूप से श्रद्धालु घायल हो गईं हैं महाराष्ट्र की इन महिला श्रद्धालुओं का दल बदरीनाथ दर्शन करके लौटा था और श्रीनगर गढ़वाल में श्रीकोट के एक होटल में रुका था मंगलवार रात को सभी महिलाएं होटल के बाहर बैठकर बातें कर रहीं थी. तभी ये हादसा हो गया. कोतवाली निरीक्षक होशियार सिंह पंखोली ने बताया कि उसी दौरान श्रीनगर से श्रीकोट की ओर जा रहे पानी के टैंकर ने अनियंत्रित होकर पहले गाय के बछड़े को टक्कर मारी. उसके बाद महिला यात्रियों को कुचलता हुआ टैंकर दीवार तोड़कर उसमें घुस गया. दो महिलाएं टैंकर के नीचे दब गईं. उन्हें जेसीबी की मदद से मुश्किल से बाहर निकाला गया तीन घायल महिलाएं बेस अस्पताल में भर्ती हैइस घटना में एक महिला यात्री ललिता ताउरी (50) की मौके पर ही मृत्यु हो गई. अन्य चार घायल महिलाओं को बेस अस्पताल श्रीकोट ले जाया गया. यहां पर सरिता उर्फ गौरी (50) को भी चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. अन्य तीन महिलाओं का इलाज चल रहा है श्रीनगर गढ़वाल बेस अस्पताल के एमएस डॉ अजय विक्रम ने बताया कि एक महिला का पैर फ्रैक्चर हुआ है. दो को मामूली चोटें आई हैं. घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है. बेस अस्पताल में एमएस डॉक्टर अजय विक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल अस्पताल में भर्ती तीन महिलाओं का उपचार किया जा रहा है उनकी हालात अब खतरे से बाहर है.

जरूरी खबरें