Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

बाराकोट :मूसलाधार बारिश से नदेडा बर्दाखान में घरो में घुसा पानी व मलवा ग्रामीण दहशत में। बची एक जनहानि

चम्पावत में स्कूलों का समय बदला, निजी विद्यालयों को भी करना होगा नए आदेश का पालन

चंपावत:अब किसानों को डिजिटल माध्यम से मिलेगी खाद डिजिटल गवर्नेंस से सशक्त हुए अन्नदाता

सूचना

: चंपावत:पुलिस/ एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने 10.72 ग्राम स्मैक के साथ चम्पावत के दो सातिर स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार मोटरसाइकिल सीज

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 14, 2024
पुलिस व एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने 10.72 ग्राम स्मैक के साथ चम्पावत के दो सातिर स्मैक तस्करों को किया गिरफ्तार मोटरसाइकिल सीज एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश पर एसएचओ चंपावत प्रताप सिंह नेगी के नेतृत्व में कोतवाली चम्पावत पुलिस व एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स चम्पावत की संयुक्त टीम द्वारा धौन (चम्पावत) के पास नेशनल हाईवे में चेकिंग के दौरान 02 युवकों के कब्जे से 10.72 ग्राम स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। जिसे अभियुक्त गण अपनी मोटरसाइकिल की सीट कवर में छुपा कर ला रहे थे। पकड़े गए दोनों अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली चम्पावत में मुकदमा एफआईआर नंबर 33 / 2024 धारा 8 / 21 / 29 / 60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । एसएचओ प्रताप सिंह नेगी ने बताया दोनों आरोपी निखिल तड़ागी पुत्र बसंत तड़ागी उम्र 18 वर्ष निवासी निकट गोल्ज्यू मंदिर गेट के पास मेन बाजार चम्पावत ।विशाल कुमार पवार पुत्र रघुवीर पवार उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम मेलाकोट ,बालेश्वर वार्ड चम्पावत। के रहने वाले हैं एसएचओ नेगी ने बताया अभियुक्त निखिल तड़ागी के विरुद्ध लंबे समय से चंपावत क्षेत्र मे स्मैक की तस्करी कर चंपावत, लोहाघाट क्षेत्र के युवाओं को ऊंचे दामों में स्मैक में बेचने संबंधी शिकायते प्राप्त हो रही थी जिसे रंगे हाथों पकड़ने हेतु पुलिस द्वारा लगातार जाल बिछाया जा रहा था। जिसे उ0नि0ललित पांडे तथा एसओजी टीम की कुशल सुरागरसी पतारसी की मदद से रंगे हाथों पकड़ा गया।एसएचओ ने कहा पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि वह खटीमा /नानकमत्ता क्षेत्र से स्मैक खरीद कर लाते हैं और चपावत /लोहाघाट क्षेत्र के नवयुवकों को छोटी-छोटी मात्रा में ऊंचे दामों में बेचकर अच्छा खासा मुनाफा कमा लेते हैं। बरामद स्मैक की कीमत लगभग 1 लाख आकी गई है पुलिस टीम मे वरिष्ठ उप निरीक्षक बी.एस. बिष्ट,उप निरीक्षक ललित पांडेय,Adl.SI मनोहर सिंहकांस्टेबल संजय कुमार ,मनीष खत्री, प्रभारी एसओजी, चंपावत ,उप निरीक्षक सोनू सिंह , हेड कांस्टेबल मनोज बेरी शामिल रहे

जरूरी खबरें