: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में निधन
Thu, Dec 26, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में निधन
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया। 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जहां इलाज के दौरान देर रात 9:51 पर उनकी मौत हो गई एम्स ने की पुष्टि उनके निधन की खबर पर सोनिया गांधी, प्रियंका बाडरा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता एम्स पहुंचे राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे भी कर्नाटक से दिल्ली पहुंच रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स के निदेशक से पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जानकारी ली तथा उनके निधन पर दुःख जताया है मालूम हो सरदार मनमोहन सिंह ने 10 साल प्रधानमंत्री के तौर पर देश की बागडोर संभाली इसके अलावा में देश के वित्त मत्री तथा आरबीआई के गवर्नर का पद भी संभाल चुके है तथा पांच बार लगातार राज्य सभा सांसद रह चुके है देश के इस महान नेता के निधन पर राजनेतिक हस्तियों के द्वारा दुख जताया जा रहा है
: चम्पावत:टनकपुर में टैक्सी चालक नरेंद्र मिश्रा की चाकू मारकर हत्या
Thu, Dec 26, 2024
टनकपुर में टैक्सी चालक नरेंद्र मिश्रा की चाकू मारकर हत्या
चंपावत के टनकपुर में दो लोगों में किसी बात को लेकर आपसी विवाद के चलते हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की देर शाम पीलीभीत चुंगी के करीब दो लोगों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अज्ञात व्यक्ति ने अधेड़ टैक्सी चालक के सीने में चाकू घोंप दिया। हादसे में टैक्सी चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर मोर्चरी में रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम वार्ड संख्या पांच, निकट रोडवेज वर्कशॉप निवासी नरेंद्र मिश्रा (41) पुत्र व्यास मिश्रा की पीलीभीत चुंगी के पास किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ कहा सुनी हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि व्यक्ति ने नरेंद्र के सीने में चाकू मार दिया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत उपजिला अस्पताल पहुंचाया। अधेड़ के सीने में चाकू का निशान लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की स्पष्ट वजह का पता चल पाएगा। मृतक नरेंद्र टनकपुर से पिथौरागढ़ टैक्सी वाहन चलाता था। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
: लोहाघाट:पूर्व फुटबॉलर कैलाश खर्कवाल (चचा)ने बजरंगबली वार्ड से की सभासद पद की दावेदारी
Thu, Dec 26, 2024
पूर्व फुटबॉलर कैलाश खर्कवाल (चचा)ने बजरंगबली वार्ड से की सभासद पद की दावेदारी
23 जनवरी को होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट में चुनावी माहौल गर्माने लगा है अब बड़ी संख्या में पालिका अध्यक्ष व सभासद पद के दावेदार सामने आने लगे हैं वहीं लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड से लोहाघाट के पूर्व फुटबॉलर कैलाश खर्कवाल उर्फ चचा ने सभासद पद की दावेदारी पेश की है खर्कवाल ने कहा इस बार नगर व वार्ड के विकास के लिए उन्होंने बजरंगबली वार्ड से सभासद पद पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है उन्होंने कहा वार्ड में कई ऐसे कार्य हैं जिनकी और अभी तक किसी का ध्यान नहीं दिया है ना ही उन पर कार्य हुए उन्होंने बजरंग बली वार्ड की समस्त जनता से अपना प्यार व आशीर्वाद देने की अपील की है वही कैलाश खर्कवाल घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने में लग गए हैं तथा वार्ड के विकास के लिए जो खाका उन्होंने तैयार किया है वह उसकी जानकारी मतदाताओं को दे रहे हैं तथा वोट अपील कर रहे हैं मालूम हो कैलाश खर्कवाल चचा लोहाघाट की फुटबॉल टीम के जाने-माने गोलकीपर रह चुके तथा अपने शांत वह सौम्य व्यवहार के चलते पूरे नगर में काफी प्रसिद्ध है जिन्हें नगर वासी प्यार से चचा कह कर बुलाते हैं अब देखना है वार्डवासी चचा की चुनावी नैया को पार लगाते हैं या नहीं चचा कैलाश स्टेशन में पान की दुकान चलाते हैं उनके पान पूरे लोहाघाट क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है