Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

: लोहाघाट:पूर्व फुटबॉलर कैलाश खर्कवाल (चचा)ने बजरंगबली वार्ड से की सभासद पद की दावेदारी

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 26, 2024
पूर्व फुटबॉलर कैलाश खर्कवाल (चचा)ने बजरंगबली वार्ड से की सभासद पद की दावेदारी 23 जनवरी को होने जा रहे निकाय चुनाव को लेकर लोहाघाट में चुनावी माहौल गर्माने लगा है अब बड़ी संख्या में पालिका अध्यक्ष व सभासद पद के दावेदार सामने आने लगे हैं वहीं लोहाघाट के बजरंगबली वार्ड से लोहाघाट के पूर्व फुटबॉलर कैलाश खर्कवाल उर्फ चचा ने सभासद पद की दावेदारी पेश की है खर्कवाल ने कहा इस बार नगर व वार्ड के विकास के लिए उन्होंने बजरंगबली वार्ड से सभासद पद पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है उन्होंने कहा वार्ड में कई ऐसे कार्य हैं जिनकी और अभी तक किसी का ध्यान नहीं दिया है ना ही उन पर कार्य हुए उन्होंने बजरंग बली वार्ड की समस्त जनता से अपना प्यार व आशीर्वाद देने की अपील की है वही कैलाश खर्कवाल घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने में लग गए हैं तथा वार्ड के विकास के लिए जो खाका उन्होंने तैयार किया है वह उसकी जानकारी मतदाताओं को दे रहे हैं तथा वोट अपील कर रहे हैं मालूम हो कैलाश खर्कवाल चचा लोहाघाट की फुटबॉल टीम के जाने-माने गोलकीपर रह चुके तथा अपने शांत वह सौम्य व्यवहार के चलते पूरे नगर में काफी प्रसिद्ध है जिन्हें नगर वासी प्यार से चचा कह कर बुलाते हैं अब देखना है वार्डवासी चचा की चुनावी नैया को पार लगाते हैं या नहीं चचा कैलाश स्टेशन में पान की दुकान चलाते हैं उनके पान पूरे लोहाघाट क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध है

जरूरी खबरें