Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में निधन

Laxman Singh Bisht

Thu, Dec 26, 2024
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में निधन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व प्रधानमंत्री सरदार मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुवार को दिल्ली एम्स में भर्ती किया गया। 92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। जहां इलाज के दौरान  देर रात 9:51 पर उनकी मौत हो गई एम्स ने की पुष्टि उनके निधन की खबर पर सोनिया गांधी, प्रियंका बाडरा सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता एम्स पहुंचे राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे भी कर्नाटक से दिल्ली पहुंच रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स के निदेशक से पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जानकारी ली तथा उनके निधन पर दुःख जताया है मालूम हो सरदार मनमोहन सिंह ने 10 साल प्रधानमंत्री के तौर पर देश की बागडोर संभाली इसके अलावा में देश के वित्त मत्री तथा आरबीआई के गवर्नर का पद भी संभाल चुके है तथा पांच बार लगातार राज्य सभा सांसद रह चुके है देश के इस महान नेता के निधन पर राजनेतिक हस्तियों के द्वारा दुख जताया जा रहा है

जरूरी खबरें