Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

पाटी:घर-घर से उठेगा कूड़ा पाटी में आधुनिक कूड़ा वाहन का शुभारंभ” स्वच्छता की ओर बढ़ते कदम

चम्पावत में गन हाउस का औचक निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोहाघाट:खूना बोरा में पेड़ में चढ़ा नजर आया विशालकाय किंग कोबरा।

विकासनगर: उम्र बढ़ा कर ले रहे थे वृद्धावस्था पेंशन 17 पर हुआ मुकदमा दर्ज।

पिथौरागढ़:जिस जिले के लोकेश्वर सिंह रहे पुलिस कप्तान उसी जिले की कोतवाली में उन पर मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : विकासनगर: उम्र बढ़ा कर ले रहे थे वृद्धावस्था पेंशन 17 पर हुआ मुकदमा दर्ज।

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 24, 2026

उम्र बढ़ा कर ले रहे थे वृद्धावस्था पेंशन 17 पर हुआ मुकदमा दर्ज।

देहरादून। विकास नगर के सहसपुर ब्लाक के खुशहालपुर गांव से चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है ।जहां उम्र बढ़ाकर वृद्धावस्था पेंशन ले रहे 17 लोगों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। खुशहालपुर निवासी असलम अली ने निदेशक समाज कल्याण को शिकायती पत्र भेजा था जिसमें बताया गया था कई लोग वृद्धावस्था पेंशन का गलत तरीके से लाभ ले रहे हैं। शिकायत के बाद सहायक समाज कल्याण अधिकारी सहसपुर संदीप सिंह ने जांच के आदेश दिए थे। इसके बाद अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी और सहायक समाज कल्याण अधिकारी ने मामले की जांच की जांच में शिकायत सही पाई गई। जिस पर समाज कल्याण अधिकारी सहसपुर संदीप सिंह ने सहसपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मुस्तफा, साबरी ,जमील, नूरजहां,वारिस, इकरार कुरैशी, नसरीन, शाहजहां, असलम, हुस्न वालों,अनीश, परवीन, खातून, नूर हसन, रशीदा ,नूरजहां व शाहिना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक तहरीर के बाद 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक अन्य गांवो में भी इस प्रकार की गड़बड़ी हो सकती है। जिसमें समाज कल्याण विभाग जांच अभियान शुरू कर बड़ी कार्रवाई कर सकता है।

जरूरी खबरें