रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़ :आदलि कुशलि कुमाऊनी भाषा सम्मेलन मे भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’ की पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विमोचन
Laxman Singh Bisht
Mon, Jun 22, 2026
पिथौरागढ़ आदलि कुशलि कुमाऊनी भाषा सम्मेलन मे भूपेन्द्र देव ‘ताऊ’ की पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विमोचन

पिथौरागढ़, 21 जून 2026 पांचवें कुमाऊनी भाषा सम्मेलन का आयोजन 21 एवं 22 जून को आदलि-कुशलि संस्था, पिथौरागढ़ में किया गया। इस अवसर पर चम्पावत के प्रसिद्ध कवि, नाटककार एवं साहित्यकार भूपेन्द्र सिंह देव ‘ताऊजी’ की नाटक की नवीन पुस्तक ‘भविष्य का सौदा’ का विधिवत विमोचन आदलि-कुशलि की संस्थापक डॉ. सरस्वती कोहली,डा हयात सिंह रावत जी,ब्रिगेडियर धीरेश जोशी जी अंशोक पंत जी डा परमानंद चौबे जी, चिंतामणि जोशी जी का संचालन मे हुआ।यह पुस्तक ताऊजी ने अपने पिता स्वर्गीय कैप्टन प्रह्लाद सिंह देव की पावन स्मृति को समर्पित की है। पुस्तक में वर्तमान समय के युवाओं के बीच बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और उसके दुष्परिणामों को प्रभावशाली नाटकों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। यह रचना समाज को जागरूक करने के साथ-साथ युवाओं को सकारात्मक दिशा में प्रेरित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है।इस अवसर पर चम्पावत जनपद से जीवन तिवारी, बबीता जोशी, कमला वेदी, नवीन पंत, अंकित भट्ट, गौरव बंसल एवं नितिन देव,जगदीश गहतोड़ी आदि सहित अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे।सम्मेलन में आदलि-कुशलि की संस्थापक डॉ. सरस्वती कोहली, वरिष्ठ होशियार सिंह ज्याला तथा संरक्षक डॉ. अशोक पंत ने भूपेन्द्र सिंह देव ‘ताऊजी’ को पुस्तक प्रकाशन हेतु शुभकामनाएँ देते हुए उनके साहित्यिक योगदान की सराहना की।उल्लेखनीय है कि ‘भविष्य का सौदा’ का प्रकाशन सोर पब्लिकेशन हाउस द्वारा किया गया है। यह पुस्तक सामाजिक सरोकारों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण कृति है, जो नाटकों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होने का संदेश देती है।द्वि दिनी पंचू कुमाऊनी भाषा सम्मेलन ने कुमाऊँनी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए साहित्यकारों, रचनाकारों और भाषा प्रेमियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।