Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीसरे दल का पारंपरिक स्वागत

Laxman Singh Bisht

Sat, Jul 12, 2025

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीसरे दल का पारंपरिक स्वागतशनिवार की शाम टनकपुर के शारदा पर्यटक आवास गृह (टीआरसी) परिसर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा, जब कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले तीसरे दल का भव्य स्वागत किया गया। 46 श्रद्धालुओं के इस दल में 12 महिलाएं और 34 पुरुष शामिल हैं, जिनकी आयु 22 वर्ष से लेकर 67 वर्ष तक है।यात्रियों का स्वागत कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक मनोज कुमार और उनकी टीम, माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति की अध्यक्ष दीपा देवी तथा अन्य स्वयंसेवकों द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाजों और कुमाऊनी संस्कृति के अनुरूप किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने स्वागत सत्कार से अभिभूत होकर कुमाऊं की सांस्कृतिक समृद्धि की सराहना की।इस दल में देश के 15 राज्यों – आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (2), दिल्ली (4), गुजरात (7), हरियाणा (2), झारखंड (1), कर्नाटक (4), केरल (2), मध्यप्रदेश (4), महाराष्ट्र (1), उत्तराखंड (1), उत्तर प्रदेश (11), पंजाब (1), राजस्थान (3), और तमिलनाडु (2) – से आए श्रद्धालु शामिल हैं। यह यात्रा कुल 22 दिनों की होगी।टनकपुर टीआरसी में रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह सभी यात्री अपने पवित्र गंतव्य कैलाश मानसरोवर की ओर प्रस्थान करेंगे। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि टनकपुर के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू कराना उत्तराखंड सरकार विशेषकर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों का परिणाम है, जिससे क्षेत्र में आध्यात्मिक पर्यटन को नई पहचान मिली है।

जरूरी खबरें