रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।
Laxman Singh Bisht
खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

चंपावत जिले की लोहाघाट विधानसभा के खेतीखान क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां खेतीखान के बाज गांव के मारा गांव निवासी दीपक महरा( 41) पुत्र त्रिलोक सिंह महरा का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया है। दीपक के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है । भाजपा मंडल अध्यक्ष बबलू देव ने जानकारी देते हुए बताया आज बुधवार दोपहर को दीपक महरा को अपने आवास में अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया दीपक काफी मिलनसार व्यक्ति थे उनके निधन पर पूरे क्षेत्र में शोक छा गया। बबलू देव ने बताया दीपक अपने माता-पिता के इकलौते सहारा थे। उन्होंने बताया दीपक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं तथा पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके ही ऊपर थी। युवा दीपक के निधन पर सांसद अजय टम्टा, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल,मंडल अध्यक्ष बबलू देव, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली, सतीश पांडे, जिला पंचायत सदस्य अशोक महरा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजय बोहरा, दिगराज सिंह महरा, पप्पू बोहरा,बची सिंह बोहरा,हेम महरा सहित कई लोगों ने दुख जताया है। वही दीपक के निधन से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
लोहाघाट के पाटन कनेड़ा में ततैयों से वन विभाग ने दिलाई राहत
लोहाघाट:सीमांत क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड में नंबर न आने पर ग्राम प्रधानों ने जताई नाराजगी।
लोहाघाट:सीएम धामी के जन्मदिन पर जीआईसी मडलक में पुस्तकालय का हुआ शुभारंभ। मेधावी छात्र छात्राएं हुई सम्मानित
चंपावत:सीएम धामी के जन्मदिवस पर “सेवा संकल्प अभियान” के तहत भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बाराकोट: प्रधान संगठन बाराकोट का विकासखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन व तालाबंदी
लोहाघाट:पार्किंग को लेकर पालिका और लोहाघाट विकास संघर्ष समिति के बीच बैठक यथावत रहेगी स्थिति। पालिका करेगी पार्किंग की व्यवस्था।
चंपावत:धामी सरकार यूआईआईडीबी के माध्यम से सरकारी संपत्तियों को राज्य के बाहरी लोगों को देने की कर रही तैयारी:कांग्रेस जिला अध्यक्ष
चंपावत:यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष सक्षम अधिकारी ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार
चंपावत:डबल इंजन सरकार में चंपावत जिले में क्यों परेशान है पशुपालक?
लोहाघाट में भाजपा ने धूमधाम से मनाया सीएम धामी का जन्म दिवस।