रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां
Laxman Singh Bisht
दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

वंचित राज्य आंदोलनकारियो को आंदोलनकारी घोषित करने का किया जाएगा पूरा प्रयास : हुकम सिंह कुवर दर्जा राज्य मंत्री

उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद अध्यक्ष हुकम सिंह कुवर आज बुधवार को चंपावत जिले के लोहाघाट पहुंचे जहां पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में दर्ज मंत्री कुवर का जोरदार स्वागत किया गया तथा दर्ज राज्य मंत्री बनने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गई। हुकम सिंह कुवर ने दर्ज राज्य मंत्री का पद देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पार्टी हाई कमान का आभार जताया तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 5 साल के कार्यकाल की सराहना की ।उन्होंने कहा सीएम धामी का 5 साल का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा।

इस दौरान वंचित राज्य आंदोलनकारियों के द्वारा दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर से राज्य आंदोलनकारी का दर्जा देने की मांग की। वंचित राज्य आंदोलनकारियों ने कहा उन लोगों के द्वारा उत्तराखंड राज्य निर्माण के दौरान हुए आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उसके बावजूद उन्हें आज तक राज्य आंदोलनकारी का दर्जा नहीं दिया गया है। वंचित राज्य आंदोलनकारी प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा ने आरोप लगाते हुए कहा वर्ष 1990 में जन्मे व्यक्तियों को भी राज्य आंदोलनकारी बनाया गया है तथा जिन लोगों के द्वारा राज्य आंदोलन के दौरान आंदोलन का विरोध किया गया था आज उन्हें राज्य आंदोलनकारी का सम्मान दिया गया है जिस कारण राज्य आंदोलन में जिन वंचित राज्य आंदोलनकारियो ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई थी उन्हें काफी दुख होता है।

मामले में दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर ने कहा वह इस मामले को लेकर काफी गंभीर है जल्द ही वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर वंचित राज्य आंदोलनकारियो को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा देने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा उन्हें पूरा विश्वास है मुख्यमंत्री वंचित राज्य आंदोलनकारियो का दर्द समझते हुए उनकी मांगों को पूरा करेंगे। इस दौरान उनके द्वारा राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना करते हुए कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 5 साल बेमिसाल रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है 2027 में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में चुनाव लड़ा जाएगा और एक बार फिर से भाजपा का परचम लहराएगा। कार्यक्रम का संचालन दीपक जोशी का रहा।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल महरा,

भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरीश कुवर बबलू देव, कैलाश पांडे, प्रवीण पांडे, मोहित पाठक, सचिन जोशी, राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी, भूपेंद्र सिंह देव, लोहित खोलिया ललित मोहन कुवर, सोबन सिंह कुवर, पूर्व प्रमुख योगेश मेहता जीवन गहतोड़ी, महेश बोहरा, नरेश फर्त्याल , संजय फर्त्याल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं