रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।
Laxman Singh Bisht
डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम
डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देश में लोहाघाट में तहसीलदार लोहाघाट के नेतृत्व में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहाघाट के डाकबंगला क्षेत्र मे देवदार बनी में किए गए दो अवैध अतिक्रमणों को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया है। तहसीलदार लोहाघाट मोहिउद्दीन ने बताया जिलाधिकारी के निर्देश पर आज बुधवार को लोहाघाट नगर क्षेत्र के देवदार बनी में हुए अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा नगर में अतिक्रमण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन के द्वारा की गई कार्रवाई से अब अतिक्रमण कारियो में हड़कंप मचा हुआ है। तहसीलदार ने बताया नगर में नए भवन बनाने की भी अनुमति नहीं है।

वही डीएम चंपावत मनीष कुमार ने लोहाघाट नगर की नुज़ूल भूमि में हो रहे नवनिर्माण तथा अतिक्रमण पर सख़्त रुख अपनाया है।जिलाधिकारी ने कहा लोहाघाट नगर की नजूल भूमि में नए भवन निर्माण कार्यों को नहीं होने दिया जाएगा उन्होंने कहा अगर जानकारी में नवनिर्माण की सूचना आती है तो उन निर्माण कार्यों को तत्काल ध्वस्त किया जाएगा। तथा अवैध अतिक्रमण पर भी प्रशासन के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। नए तथा पुराने अतिक्रमण को भी प्रशासन के द्वारा ध्वस्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा लोहाघाट नगर में नजूल भूमि में नवनिर्माण पर रोक लगाई गई है। डीएम चंपावत मनीष कुमार ने स्पष्ट किया है नवनिर्माण व अतिक्रमण पर प्रशासन सख़्त से सख्त कार्रवाई संबंधित के खिलाफ करेगा। जिन पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा उन्होंने एसडीएम लोहाघाट को नगर क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण को नवनिर्माण पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मालूम हो पूर्व में एसडीएम लोहाघाट के द्वारा लोहाघाट नगर की नजूल भूमि की खरीद फरोख्त पर रोक लगाई गई है।

वही अतिक्रमण टूटने पर लोगों ने कहा सभी लोगों पर एक समान कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण और नए भवन निर्माण पर सख्ती करने से लोहाघाट नगर में हड़कंप मचा है। मालूम पूर्व में इनमें से एक अतिक्रमण को दो बार पहले भी ढहाया जा चुका है। अतिक्रमण हटाओ अभियान में ईओ सौरभ नेगी, एएसआई लाल सिंह अधिकारी, बजीर चंद, राजस्व उप निरीक्षक ऋषभ कुमार के साथ साथ राजस्व विभाग, पुलिस, बन विभाग, फायर ब्रिगेड, नगर पालिका की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन
लोहाघाट:खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश
लोहाघाट:जीजीआईसी लोहाघाट में सांप ने छात्रा को डसा। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में चला उपचार।
बाराकोट:23 व 24 सितंबर को आयोजित होंगी खण्डस्तरीय संस्कृत स्पर्धाएं