Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बाड़ एवं जल भराव से निपटने हेतु मॉक ड्रिल से पूर्व टेबल टॉप एक्सरसाइज सम्पन्न – सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 28, 2025

बाढ़ एवं जल भराव से निपटने हेतु मॉक ड्रिल से पूर्व टेबल टॉप एक्सरसाइज सम्पन्न – सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देशजनपद चंपावत में संभावित बाढ़ आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आज जिला आपदा परिचालन केंद्र में बाढ़ प्रबंधन मॉक ड्रिल से पूर्व टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने की।बैठक में आपदा प्रबंधन से जुड़े समस्त विभागों सहित SSB (सशस्त्र सीमा बल) एवं ITBP (भारत तिब्बत सीमा पुलिस) के अधिकारियों ने भी प्रतिभाग किया। बैठक में आपदा पूर्व तैयारियों, विभागीय समन्वय, त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि “बाढ़ संभावित क्षेत्रों में आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण रखें। संसाधनों, मानवबल, उपकरणों एवं संचार माध्यमों को सक्रिय रखा जाए ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके।”उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में टनकपुर क्षेत्र बाढ़ की दृष्टि से सर्वाधिक संवेदनशील है, अतः वहां अतिरिक्त सतर्कता एवं तैयारी सुनिश्चित की जाए। टनकपुर क्षेत्र में जलभराव, लोगों की आवाजाही, राहत सामग्री की उपलब्धता और प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की व्यवस्था विशेष रूप से मजबूत की जाए।साथ ही स्थानीय नागरिकों को बाढ़ आपदा के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित किया जाना आवश्यक है, जिससे वे संकट के समय सही निर्णय ले सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के माध्यम से समुदाय स्तर पर प्रशिक्षण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।बैठक में सभी विभागों को अपने-अपने रिस्पॉन्स प्लान तैयार रखने, संवेदनशील क्षेत्रों का पूर्व निरीक्षण करने, राहत केंद्रों की सूची अद्यतन करने तथा नोडल अधिकारियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में आईटीबीपी कमांडेंट 36वीं वाहिनी संजय कुमार, एसएसबी सुदेश कुमार, तहसील टनकपुर उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, समस्त आईआरएस में नामित अधिकारी व आपदा परिचालन केंद्र के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें