रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला
Laxman Singh Bisht
Thu, Jul 9, 2026
टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

चंपावत जिले के टनकपुर मे बस टर्मिनल निर्माण में कांग्रेस ने करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाए है कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने आरोप लगाते हुए कहा चंपावत जिले के टनकपुर में बस टर्मिनल निर्माण में करोड़ों रुपए की वित्तीय अनियमित का मामला सामने आया है कहा भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की ऑडिट रिपोर्ट में निर्माण कार्यों में लगभग 3.27 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी का उल्लेख किया गया है उन्होंने कहा रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए करीब 12 निर्माण मदों पर निर्धारित दरों से अधिक दरों को मंजूरी दी, जिसके चलते ठेकेदारों को लगभग 3.27 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया गया इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने धामी सरकार पर तीखा हमला बोला है कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने आरोप लगाया कि धामी सरकार और उसके मंत्री भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, जबकि जनता को जीरो टॉलरेंस का दावा किया जाता है उन्होंने कहा कि कैग लगातार भ्रष्टाचार के मामलों को उजागर कर रही है, लेकिन सरकार इन गंभीर मुद्दों पर कार्रवाई करने के बजाय अन्य विषयों में उलझी हुई है। लोगों ने कहा अगर कैग रिपोर्ट मे भ्रष्टाचार उजागर हुआ है तो मामला गंभीर है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।