Friday 15th of May 2026

ब्रेकिंग

टिहरी: अतिवृष्टि से बिलोंदी पुल में भारी मलवा आने से दुकानों में घुसा मलवा लोगों ने भाग कर बचाई जान

बाराकोटा: क्षेत्र पंचायत मनोज जोशी की भनार सड़क को पूर्ण रूप खोलने की मांग।

लोहाघाट:बलाई गांव में भारी ओला बष्टि से फलों व फसलों को भारी नुकसान।

देवीधुरा:सीएम धामी कल 16 मई को देवीधूरा में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण प्रशिक्षण महा अभियान में होंगे शामिल

लोहाघाट:कानाकोट सलना सड़क में अवैध खनन का काम जोरों पर। ग्रामीणों की रोक लगाने की मांग।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:डाइट लोहाघाट में 05 दिनी मिनिस्ट्रियल कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन ।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 23, 2025
डाइट लोहाघाट में विगत 05 दिवसों से चल रहे मिनिस्ट्रियल कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लोहाघाट में दिनांक 19 फरवरी 2025 से 23 फरवरी 2025 तक डायट से संचालित मिनिस्ट्रीयल संवर्गीय कार्यालय एवं वित्तीय प्रबंधन पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आज संपन्न हो गया है। डायट लोहाघाट में समापन कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर अनिल मिश्रा की अध्यक्षता एवं डॉक्टर कमल गहतोड़ी के संचालन में आयोजित किया गया कार्यक्रम में एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष नगेंद्र जोशी तथा सचिव हिमांशु मुरारी द्वारा मिनिस्ट्रियल कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी, चंपावत, मेहरबान सिंह बिष्ट एवं डाइट लोहाघाट के संपूर्ण स्टाफ का धन्यवाद ज्ञापित किया। संगठन के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से कार्मिकों को विभागीय कार्यों को समय पर संपादित करने में आ रही परेशानियों का हल मिलता है, तथा कार्मिक को अपने पटलों पर समय से कार्य निपटने की प्रेरणा मिलती है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोचन त्रिपाठी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कार्यालय प्रबंधन, प्रकाश चंद्र उपाध्याय,स0अ0 ने तकनीकी उपकरणों का उपयोग, मालविका पंत, प्रधान सहायक ने पी0एम0एस0, दीपक सिंह वरिष्ठ सहायक, ग्रामीण निर्माण विभाग ने जैम पोर्टल, भुवन प्रसाद, लेखाकार उप कोषागार लोहाघाट ने आई0एफ0एम0एस0 जीवन चंद्र ओली,वरिष्ठ सहायक ने रिकॉर्ड कीपिंग, मान सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा ने अवकाश एवं कर्मचारी आचरण नियमावली, नवीन चंद्र उपाध्याय,प्रवक्ता ने सूचना का अधिकार, कमल गहतोड़ी, प्रवक्ता, ने पर्सनालिटी डेवलपमेंट, कृष्ण सिंह ऐरी, प्रवक्ता ने यात्रा देयक एवं प्रोक्योरमेंट नियमावली विषयों पर संदर्भ दाता की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में कृष्ण सिंह ऐरी समन्वयक,कमल गहतोड़ी,सह समन्वयक एवं,भूपेंद्र सिंह देव"ताऊ" सहयोग समन्वयक के रूप में कार्य किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉक्टर अवनीश शर्मा, शिवराज सिंह तड़ागी, लक्ष्मी शंकर यादव, भगवती जोशी, अशोक फर्त्याल ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें