Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 14, 2026

मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

भारी बारिश के बावजूद मीना बाजार चौराहे की यातायात व्यवस्था संभालती रही महिला होमगार्ड

आज शुक्रवार को लोहाघाट में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच एक महिला होमगार्ड की अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठा देखने को मिली। मूसलाधार बारिश के बावजूद महिला होमगार्ड उषा लोहाघाट नगर के मीना बाजार चौराहा में पूर्ण ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी करती नजर आई। भारी बारिश के बीच यह महिला होमगार्ड मीना बाजार चौराहे की यातायात व्यवस्था को संभालने में जुटी रही। लोगों को महिला होमगार्ड की अपनी ड्यूटी के प्रति कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए उनकी कार्य प्रणाली की सराहना की गई। लोगों ने कहा इस प्रकार के कर्तव्य निष्ठ कर्मियों को विभाग ने सम्मानित करना चाहिए।

जरूरी खबरें