रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:नालियां बंद होने से सिंडर वेली होटल के पास नहर में तब्दील हुई सड़क कनिष्ठ प्रमुख ने जताई नाराजगी ।
Laxman Singh Bisht
Fri, Aug 14, 2026
नालियां बंद होने से सिंडर वेली होटल के पास नहर में तब्दील हुई सड़क कनिष्ठ प्रमुख ने जताई नाराजगी ।

चंपावत जिले के लोहाघाट में आज शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से लोहाघाट के पर्यटक आवास गृह से लेकर सीडर वैली होटल तक सड़क नहर में तब्दील हो गई। लोहाघाट के कनिष्ठ प्रमुख प्रकाश चंद्रा ने मामले में गहरी नाराजगी जताते हुए कहा। लोक निर्माण विभाग के द्वारा नालिया न खोले जाने के कारण तथा नालियों में हुए अतिक्रमण के चलते। सड़क नहर में तब्दील हो गई ।जिस कारण राहगीरों व स्कूली छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग लोहाघाट से जल्द से जल्द नालियों को खोलने तथा नालियों पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। कहा लंबे समय से इस क्षेत्र में बरसात में सड़क में पानी बहने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
