Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

लोहाघाट:नालियां बंद होने से सिंडर वेली होटल के पास नहर में तब्दील हुई सड़क कनिष्ठ प्रमुख ने जताई नाराजगी ।

लोहाघाट:यूकेडी के तेज तर्रार नेता राजेंद्र पुनेठा (राजू भैया) बने यूकेडी जिलाध्यक्ष रमेश संभालेंगे महामंत्री की कमान

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 14, 2026

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

क्षेत्र वासियों की पुलिस से कार्यवाही की मांग।

सड़क किनारे लगे शराब की खाली बोतलों के ढेर

चंपावत जिले के बाराकोट का पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग जो आजकल मनचलो का अय्याशी का अड्डा बन चुका है। क्षेत्र वासियों ने बताया इस मोटर मार्ग में आए दिन चार छ: लोग हमेशा झुंड में शराब पीने के लिए बैठे हुए मिलते हैं ।इस मोटर मार्ग से एक लिंक खोला सुनार ग्राम पंचायत को भी जोडती है। क्षेत्र वासियों ने कहा इस मोटर मार्ग में आए दिन मनचलों द्वारा शराब पीकर हुड़दंग मचाया जाता है जिस कारण जगह-जगह खाली बियर व शराब की बोतलें भी पाई जाती है। लोगों ने कहा इस मामले में कई बार पुलिस से शिकायत करने पर कुछ दिन के लिए अराजकता तो रूकती है, लेकिन कुछ समय बाद फिर यह लोग इस सड़क मार्ग में फिर से गंदगी करके चले जाते हैं । कहा उक्त क्षेत्र वन पंचायत खोला सुंनार का होने के कारण यहां ग्राम पंचायत के मवेशि व बकरियां घास चूगने के लिए आते हैं , कई बार तो ग्रामीण की छोटी-छोटी बकरियां यहां से गायब तक हो जाती हैं। ग्राम पंचायत वासियों ने पुलिस से उक्त सड़क में नजर रखने तथा मंच चलो पर कार्यवाही की मांग की है।जिससे कि अराजक तत्व इस शांत सड़क में अपनी अय्याशी व गंदगी ना कर सके।

जरूरी खबरें