रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : युवक के रास्ता मांगने पर पोकलैंड चालक ने बकेट से हमला कर की हत्या। लोगों में आक्रोश थाने का किया घेराव।
Laxman Singh Bisht
Mon, Jun 9, 2025
युवक के रास्ता मांगने पर पोकलैंड चालक ने बकेट से हमला कर की हत्या।लोगों में आक्रोश थाने का किया घेराव।
पौड़ी नेशनल हाईवे पर सतपुली और गुमखाल के बीच आजकल सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है ।इस दौरान सड़क चौड़ीकरण कर रही कंपनी के पोकलैंड ऑपरेटर ने अपनी मशीन के बकेट से डाडा मंडी क्षेत्र के रहने वाले युवक सुमन देवरानी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमन अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर आ रहा था और रात के समय पोकलैंड ऑपरेटर से सड़क कटिंग का काम बंद कर उन्हें रास्ता देने को कह रहा था ।इस बात पर गुस्साए पोकलेड ऑपरेटर ने सुमन पर मशीन के बकेट से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या कर ऑपरेटर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने पोकलैंड ऑपरेटर की गिरफ्तारी की मांग कर थाने का घेराव कर दिया। लोगों ने कहा बाहरी लोग आकर इस प्रकार से यहां हत्या कर रहे हैं। मामले में पुलिस ऑपरेटर की तलाश में लगी हुई है।