Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 10, 2026

अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

बरसात शुरू पर अभी तक नहीं हो पाया निर्माण कार्य पूरा। जनता ने जताई नाराजगी।

एमजे होटल से मरोड़ाखान तक एनएच दुर्घटनाओं को दे रहा दावत।

चंपावत घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में एनएच विभाग के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग से जल निकासी के लिए लोहाघाट के अक्कल धारा से लेकर पाटन पुल तक पांच स्थानों पर कलमठ निर्माण कार्य कई महीने पूर्व शुरू किया गया था जिसे बरसात से पूर्ण समाप्त होना था पर बरसात शुरू होने के बावजूद कलमठ निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है जिस कारण क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश से निर्माण स्थल पर हो रही कीचड़ वाहन चालकों व जनता के लिए मुसीबत बनी हुई है तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

सबसे ज्यादा मुसीबत दो पहिया व बड़े भार वाहनों के लिए हो रही है। पूर्व में भी अधूरे पड़े कलमठ में एक-दो दुर्घटनाएं हो चुकी है। वही क्षेत्रीय लोगों का कहना है कई महीने बीत जाने के बावजूद अभी तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है ।कहा अधूरे पड़े कलमठ में दुर्घटनाओं का बड़ा खतरा पैदा हो चुका है ।बरसात से इन स्थानों में भारी कीचड़ हो रही है जिसमें वाहनों के फिसलने के साथ-साथ फसने का खतरा बना हुआ है।

जनता में एनएच की ढीली डाली कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द कलवर्ट निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग की है। लोगों ने एनएच पर आरोप लगाते हुए कहा एनएच के द्वारा जिम्मेदारी से कार्य नहीं किया जा रहा है तथा कार्य को तय समय सीमा पर पूरा नहीं किया गया है। लोगों ने कहा जबकि यह निर्माण कार्य बरसात से पूर्व पूर्ण हो जाना चाहिए था। लोगों ने एनएच के अधिकारियों पर कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए हैं कहा अगर इन स्थानों पर कोई भी दुर्घटना होती है उसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

मामले में लोगों में गहरी नाराजगी है। वही एमजे होटल से लेकर मरोड़ाखान तक राष्ट्रीय राजमार्ग दुर्घटनाओं को दावत देता नजर आ रहा है पर एनएच के जिम्मेदार अधिकारी मूकदर्शक बने बैठे हैं जबकि एनएच का कार्यालय इसी सड़क में स्थित है। लगता है उन्हें किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार है।

जरूरी खबरें