Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

सीएम धामी 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय की नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं व डांडा ककनई में समग्र ग्रा

चम्पावत में भारी बारिश का रेड अलर्ट 10 जुलाई को समस्त स्कूल आंगनवाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

लोहाघाट:सुरक्षा की दृष्टि से कोली ढेक झील के खोले गए गेट नौका संचालन रहा बंद।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट प

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 9, 2026

रेड अलर्ट की चेतावनी के चलते दियूरी में 'सेवा पखवाड़ा' शिविर रद्द, अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे के हाई अलर्ट पर

भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जनपद चम्पावत के लिए जारी किए गए भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार, 'सेवा पखवाड़ा' के अंतर्गत कल यानी 10 जुलाई 2026 को विकासखंड चंपावत के दियूरी में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर को जनहित और सुरक्षा के दृष्टिगत रद्द किया गया है।खराब मौसम और संभावित आपदा की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ने जनपद के सभी तहसीलदारों, ग्राम विकास अधिकारियों (VDO), ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों (VPDO) सहित कृषि एवं उद्यान विभाग के सभी खंड स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने तैनाती क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से बने रहने के कड़े निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया है कि वे अपने क्षेत्रों में पूरी तरह मुस्तैद रहें और किसी भी संवेदनशील या आपातकालीन स्थिति पर अपनी पैनी नजर बनाए रखें, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।सभी अधिकारियों को इस दौरान लापरवाही न बरतने और क्षेत्र में ही रहकर स्थिति को संभालने की सख्त निर्देश दिए है।

जरूरी खबरें