रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी
Laxman Singh Bisht
Thu, Jul 9, 2026
अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

चम्पावत, शिक्षा विभाग के अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों द्वारा घोर नाराजगी व्यक्त की गई है। दिनांक 8 जुलाई, 2026 को मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय चंपावत के सभागार में नागेंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता एवं हिमांशु मुरारी के संचालन में आयोजित बैठक में सभी वक्ताओं ने कहा की महानिदेशक देहरादून द्वारा जारी आदेश का जिले में समान रूप से पालन किया जाय। जबकि चंपावत में आदेश का समान रूप से पालन नहीं किया जा रहा है। ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग के मिनिस्ट्रियल कार्मिकों एवं शिक्षकों को उनके मूल तैनाती स्थान से अलग विभिन्न कार्यालय विद्यालयों में कार्योजित आदेश महानिदेशक विद्यालय शिक्षा द्वारा 19 जून 2026 को निरस्त करने के आदेश जारी किए गए थे, जिसके अनुपालन में मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा 25 जून 2026 को चंपावत के विभिन्न कार्यालय एवं विद्यालयों से अन्य स्थानों पर कार्योजित शिक्षक एवं कार्मिकों को कार्य मुक्त हेतु आदेश जारी किया गया था, जिस क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी, कार्यालय चम्पावत खंड/ उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय चंपावत, लोहाघाट,पाटी एवं बाराकोट से कार्मिको को तुरंत कार्य मुक्त कर दिया गया, लेकिन मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बनबसा एवं टनकपुर, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय टनकपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय टनकपुर, प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी लोहाघाट, खंड शिक्षा अधिकारी पाटी जिन्हें चंपावत खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कार्योजित किया गया है, एवं अनेक शिक्षा विभाग से इतर अन्य कार्यों में कार्योजित शिक्षक एवं कार्मिकों को कार्य मुक्त नहीं किया गया है, जिससे विभिन्न कार्यालयों से कार्य मुक्त कार्मिक स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। संगठन ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से महानिदेशक के आदेश का समान रूप से पालन करने का आवाहन किया है। सभी पदाधिकारी का कहना है कि आदेश का सम्मान रूप से पालन न होने पर संगठन को मजबूर होकर संगठनात्मक कार्यवाही के लिए मजबूर होना पड़ेगा, जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व मुख्य शिक्षा अधिकारी का होगा। बैठक में फेडरेशन आफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जनपदीय सचिव जीवन चंद्र ओली, कैलाश नाथ महंत, ललित मोहन चतुर्वेदी, लोचन त्रिपाठी, मिंटू सिंह राणा, संदीप मेहता, हिमांशु कॉलोनी, सोबन सिंह बोहरा, प्रकाश सिंह तड़ागी, संजय कुमार, लोकेश जोशी, मुकेश जोशी, प्रभाकर दीक्षित, राघवेंद्र यादव, भानू सती, शुभम जोशी, राजेश कुमार, गौरव नाथ, प्रमोद टम्टा, दिनेश भट्ट, नवल कालाकोटी, दीपक कुमार मालविका पंत, निर्मला भट्ट, हैदर अली, सीतांशु त्रिपाठी मौजूद रहे।