Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट पालिका ने नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया व्यापारियों को लगाई फटकार।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 11, 2025

पालिका ने नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया व्यापारियों को लगाई फटकार।लोहाघाट नगर पालिका व राजस्व विभाग ने बुधवार दोपहर को नगर के मीना बाजार क्षेत्र में नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर सामान लगाने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। बुधवार को नगर पालिका लोहाघाट के अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी के नेतृत्व में चले अभियान के तहत पालिका और राजस्व कर्मियों ने मीना बाजार क्षेत्र में पालिका की नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर सामान लगाने वाले व्यापारियों के समान को हटाया गया तथा व्यापारियों को नालियों के ऊपर अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई ।अधिशासी अधिकारी सौरभ नेगी ने बताया मीना बाजार क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम को देखते हुए नालियों के ऊपर से अतिक्रमण हटाया गया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक में एक व्यापारी का चालान किया गया तथा जिन व्यापारियों की दुकानों के आगे गंदगी पाई गई उनके चालान किए गए।अधिशासी अधिकारी नेगी ने कहा पालिका की सड़कों को स्थाई पार्किंग बनाने वाले बाइक स्वामियों के खिलाफ भी जल्द कड़ी कार्रवाई की जाएगी कहा अभियान जारी रहेगा।टीम में कानूनगो महेंद्र सिंह चौड़िया, राजस्व उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, पालिका कर्मी प्रमोद महर , प्रकाश उप्रेती,सुमित गड़कोटी, कैलाश उपाध्याय, पीयूष पांडे ,संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

जरूरी खबरें