रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : जिपं गरसाड़ी सीट में आनंद अधिकारी और दीपक जोशी के बीच मुकाबला।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jul 11, 2025
आनंद अधिकारी के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेगा इस सीट का चुनावी नतीजा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं आनंद अधिकारी।
चम्पावत जिले की जिला पंचायत सीट गरसाड़ी में प्रत्याशी को लेकर अब स्थिति स्पष्ट हो गई है ।अब इस सीट पर नाम वापसी के बाद अब केवल दो प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं । चुनाव में अब भाजपा समर्थित प्रत्याशी आनंद सिंह अधिकारी और निर्दलीय दीपक जोशी के बीच आमने सामने का चुनावी मुकाबला होगा । जहां आनंद सिंह अधिकारी और दीपक जोशी के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर गरसाड़ी के मतदाताओं की दिलचस्पी बढ़ गई है । देखने वाली बात अब यह है कि गरसाड़ी की जनता किसको जीत का ताज पहनती है। लोगों के मुताबिक यह चुनावी जंग जोरदार होगी। साथ ही ईस सीट का फैसला आनंद सिंह अधिकारी के राजनीतिक भविष्य का फैसला भी करेगा क्योंकि आनंद सिंह अधिकारी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। अगर अधिकारी इस सीट से जीत हासिल करते हैं तो यह जीत उनके राजनीतिक भविष्य को चमका देगी। सबकी निगाहें अब इस मुकाबले में रहेगी।