रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत पुलिस ने 15 बोतल व 52 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।
Laxman Singh Bisht
Tue, Jul 8, 2025
चंपावत पुलिस ने 15 बोतल व 52 टेट्रा पैक देसी शराब के साथ दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार।
आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को सकुशल संपन्न कराये जाने हेतु कोतवाली चम्पावत पुलिस की शराब तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई। जारी है मंगलवार को एसपी चंपावत के निर्देश पर कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा 2 अलग अलग स्थानों में छापेमारी कर 15 बोतल देशी मसालेदार शराब माल्टा मार्का व 52 ट्रेटा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब, एवं 1 हाफ अंग्रेजी शराब की तस्करी करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।आज मंगलवार को चंपावत कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जिसके परिणाम स्वरूप पुलिस की भिन्न-भिन्न टीमों द्वारा 02 अलग अलग मामलों में दो अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब की तस्करी करते हुए अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र खीम सिंह उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी ग्राम बिलौटा सौन पोo धामीसौन कोतवाली चम्पावत, को ललूवापानी रोड चम्पावत से 15 बोतल देशी मसालेदार शराब माल्टा मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया। एवं अभियुक्त कुंदन सिंह पुत्र गिरधर सिंह उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम पुनेठी थाना व जनपद चम्पावत को गौडी रोड चम्पावत से 52 टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब व 01 हाफ अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।दोनों मामलों में पुलिस ने कोतवाली चम्पावत में धारा- 60(1)/72* एवं धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
पुलिस टीम का विवरण*
*(टीम प्रथम)*
01- SI ललित पाण्डेय
02-कांस्टेबल. संजय कुमार
03- कांस्टेबल जगमोहन नेगी
*(टीम द्वितीय)*
01- Adl SI प्रदीप जोशी
02-HC भुवन वर्मा
03- कांस्टेबल कुलदीप
04-कांस्टेबल भुवन भट्ट शामिल रहे।