रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल का होगा भव्य स्वागत कल मुख्यमंत्री करेंगे रवाना
Laxman Singh Bisht
Fri, Jul 4, 2025
आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल का होगा भव्य स्वागत कल मुख्यमंत्री करेंगे रवाना
टनकपुर।आज 04 जुलाई को सायं 04:30 बजे कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल का स्वागत केएमवीएन पर्यटक आवास गृह टनकपुर में पारंपरिक आतिथ्य और उल्लासपूर्ण माहौल में किया जाएगा। स्वागत समारोह में आयुक्त कुमाऊं मंडल/सचिव मा मुख्यमंत्री दीपक रावत, एमडी केएमवीएन विनीत तोमर, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक चम्पावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर यात्रियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया जाएगा एवं उन्हें यात्रा की शुभकामनाएं दी जाएंगी। कल शनिवार दिनांक 05 जुलाई को प्रातः 08:00 बजे मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी टनकपुर में यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के अगले चरण के लिए रवाना करेंगे।