Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में दोनों पक्षों के मध्य हुआ आपसी समझौता। पत्रकार मारपीट मामला।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 3, 2025

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में दोनों पक्षों के मध्य हुआ आपसी समझौता। पत्रकार मारपीट मामला।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैंप कार्यालय, टनकपुर में रविवार को वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल यादव एवं उनके परिजनों तथा सुनील वाल्मीकि पक्ष के मध्य उत्पन्न विवाद के संबंध में आपसी सुलह समझौता संपन्न कराया गया। मामले मे दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आज यह समझौता कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल एवं विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार की मध्यस्थता से सम्पन्न हुआ।समझौते के दौरान मुनेश वाल्मीकि द्वारा सार्वजनिक स्थल पर वरिष्ठ पत्रकार के साथ हुई अभद्रता को स्वीकारते हुए खेद प्रकट किया गया। दोनों पक्षों ने परस्पर सहमति से विवाद समाप्त करने का निर्णय लिया तथा आपसी सौहार्द और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प लिया।दोनों पक्षों ने इस समझौते के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैंप कार्यालय के अधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक सुश्री वंदना वर्मा, कोतवाल चेतन रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजपाल चौहान, वरिष्ठ पत्रकार दीपक फुलेरा, विनय शुक्ला, विनोद पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें