Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल का ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत 6 साल बाद शुरू हुई यात्रा।

Laxman Singh Bisht

Fri, Jul 4, 2025

25 वर्ष के युवा से लेकर 69 वर्ष के बुजुर्ग तक यात्रा में है शामिल।

देवभूमि की परंपरा और आतिथ्य से सजी कैलाश यात्रा की नई शुरुआत

टनकपुर में पहले दल का पारंपरिक उल्लास से अभिनंदन, कल मुख्यमंत्री करेंगे दल को कैलाश को करेंगे रवानाकैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल आज चंपावत जिले के टनकपुर पहुंचा। टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल का पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। पर्यटन आवास गृह टनकपुर परिसर ढोल-दमऊ की गूंज और "बम-बम भोले" के जयघोष से कैलाश यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालु यात्रियों का अभिनंदन छोलिया नृत्य दल की मनमोहक प्रस्तुति के साथ किया गया, वहीं पारंपरिक परिधान में सजी बालिकाओं ने तिलक और आरती कर, पुष्पवर्षा तथा फूलमालाएं पहनाकर यात्रियों का स्वागत किया।स्वागत समारोह में आध्यात्मिकता और लोकसंस्कृति का सुंदर समागम देखने को मिला।प्रथम दल में कुल 45 यात्री शामिल हैं, जिनमें 32 पुरुष एवं 13 महिलाएं हैं। यात्रियों की राज्यवार संख्या इस प्रकार है – छत्तीसगढ़ 1, दिल्ली 7, गुजरात 11, जम्मू एवं कश्मीर 2, मध्यप्रदेश 3, महाराष्ट्र 5, राजस्थान 6, तमिलनाडु 2, तेलंगाना 1, उत्तर प्रदेश 4, उत्तराखंड 2 एवं पश्चिम बंगाल 1।यात्रियों ने उत्साहपूर्वक टनकपुर पहुँचकर यात्रा की शुरुआत को यादगार बताया। गुजरात के 25 वर्षीय सौम्य पटेल ने टनकपुर में मिले स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। राजस्थान के 69 वर्षीय राजेश कुमार ने व्यवस्थाओं को बहुत अच्छा बताते हुए स्थानीय प्रशासन की सराहना की। तमिलनाडु की 60 वर्षीय श्रद्धालु श्रीमती लेहरी देवी ने इस यात्रा को एक "अद्भुत आध्यात्मिक अहसास" बताया, जबकि गुजरात के 69 वर्षीय किशोर शाह ने इस ऐतिहासिक यात्रा में जुड़ने के अवसर के लिए भारत सरकार का आभार प्रकट करते हुए आत्मीय स्वागत के लिए सभी टनकपुरवासियों और उत्तराखंड सरकार का विशेष धन्यवाद किया। यात्रियों ने यात्रा मार्ग में की जा रही व्यवस्थाओं और भव्य स्वागत के लिए माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी हृदयपूर्वक आभार व्यक्त किया।रात्रि में सभी श्रद्धालु यात्रियों को उत्तराखंड की लोकसंस्कृति से रूबरू कराया जाएगा, जिसमें स्थानीय सांस्कृतिक दलों द्वारा लोकनृत्य एवं गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी। यह आयोजन यात्रियों के लिए एक स्मरणीय सांस्कृतिक अनुभव बनेगा।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी के कारण वर्ष 2019 से स्थगित कैलाश मानसरोवर यात्रा को इस वर्ष पुनः आरंभ किया गया है। कल दिनांक 05 जुलाई 2025 को माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी प्रथम दल को विधिवत रूप से रवाना करेंगे।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक केएमवीएन विनीत तोमर, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक चम्पावत अजय गणपति, जीएम कुमाऊं मंडल विकास निगम विजय नाथ शुक्ल, उपजिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी, माननीय मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार, अध्यक्ष नगर पंचायत बनबसा रेखा देवी, मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय प्रभारी केदार सिंह बृजवाल समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें