Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:बिनवालगांव में लगा स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने उठाया निःशुल्क जांच और उपचार का लाभ

लोहाघाट:जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान के तहत रेगड़ू में लगा बहुउद्देशीय शिविर

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन I आईएसबीटी टनकपुर का स्थलीय निरीक्षण

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 25, 2025

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन I आईएसबीटी टनकपुर का स्थलीय निरीक्षणडीएम चंपावत मनीष कुमार ने बुधवार को टनकपुर स्थित निर्माणाधीन अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों को प्राथमिकता पर लेकर निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए।जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि यह बस टर्मिनल मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की विशेष प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। इस परियोजना के माध्यम से न केवल टनकपुर, बल्कि सम्पूर्ण चंपावत जनपद एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में एक सुदृढ़, आधुनिक एवं टिकाऊ परिवहन ढांचे का विकास सुनिश्चित होगा। जिलाधिकारी ने कहा यह बस अड्डा एक मॉडल टर्मिनल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो क्षेत्रीय और अंतर्राज्यीय परिवहन की दृष्टि से मील का पत्थर सिद्ध होगा।इस टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं — जैसे कि शौचालय, शुद्ध पेयजल, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, आपातकालीन सेवाएं — के साथ-साथ आधुनिक डिज़ाइन, एटीएम, तथा व्यावसायिक दुकानों की व्यवस्था भी की जा रही है। इसका उद्देश्य यात्रियों को एक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करना है।जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इस टर्मिनल के माध्यम से माँ पूर्णागिरि धाम आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर, सुलभ और व्यवस्थित आवागमन सुविधा प्राप्त होगी। इससे धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी, साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी प्रोत्साहन मिलेगा।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों के प्रत्येक चरण में सुरक्षा मानकों, पर्यावरणीय दिशानिर्देशों और सामाजिक सुविधा आवश्यकताओं का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और ऑडिट के माध्यम से प्रगति की समीक्षा की जाए, ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, उप जिलाधिकारी आकाश जोशी, अलकेश नौडियाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें