Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी:रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

बाराकोट:पडासो सेरा में वायरल फीवर का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर ग्रामीणों का किया उपचार

किच्छा:आपत्तिजनक बयान पर मुस्लिम युवाओं ने रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा का किया पुतला दहन

उत्तराखंड में साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं उठाएंगी निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ

चंपावत:टनकपुर पुलिस ने महिला सहित 02 वारंटी किए गिरफ्तार

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : सितारगंज:945 ट्रेटा पैक देसी शराब के साथ टनकपुर के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार।

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 30, 2026

945 ट्रेटा पैक देसी शराब के साथ टनकपुर के दो शातिर तस्कर गिरफ्तार।

एसएसपी अजय गणपति का नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ा रुख 21 पेटी अवैध देशी शराब के साथ 02 शातिर तस्कर गिरफ्तार!

एसएसपी उधम सिंह नगर अजय गणपति के निर्देश पर सितारगंज में पुलिस ने 21 पेटियों में कुल 945 ट्रेटा पैक देशी शराब ब्रांड “माल्टा” तथा तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद कर चंपावत जिले के टनकपुर निवासी सन्नी सयाल निवासी बोहरा गोठ तथा तुषार निवासी गफूर बस्ती टनकपुर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सितारगंज पुलिस ने रसोयापुर के पास चेकिंग के दौरान दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है इस दौरान शराब तस्करों ने भागने का प्रयास भी किया पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। अभियुक्त सन्नी सयाल के विरुद्ध पूर्व में आबकारी अधिनियम के 02 अभियोग पंजीकृत है। जानकारी के मुताबिक टनकपुर से इस देसी शराब को सितारगंज पहुंचाया जा रहा था। पुलिस दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियो के खिलाफ सितारगंज कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें