रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:चामी में आषाढी मेले के समापन के बाद जिला पंचायत के सहयोग से चला स्वच्छता अभियान।
Laxman Singh Bisht
Sun, Aug 30, 2026
चामी में आषाढी मेले के समापन के बाद जिला पंचायत के सहयोग से चला स्वच्छता अभियान।

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की ग्राम सभा चामी में शुक्रवार को आषाढी मेले का समापन किया गया। आज शनिवार को जिला पंचायत चंपावत के अधिशासी अधिकारी अनिल जोशी के दिशा निर्देश पर स्वामी भगवती मंदिर परिसर में व्रत स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें मेला कमेटी के द्वारा सहयोग किया गया। स्वच्छता अभियान मेले के दौरान हुई गंदगी को साफ किया गया।

स्वच्छता अभियान में सहयोग करें मेला कमेटी के द्वारा जिला पंचायत को धन्यवाद दिया गया। स्वच्छता अभियान में मेला कमेटी के अध्यक्ष अशोक महर ,रमेश बिष्ट, संजय पाठक ,विजय सिंह ,पूरन बिष्ट ,प्रकाश महर ,मोहित बोहरा ,पप्पू महर, राजेन्द्र सिंह ,कुन्दन महर ,अमर सिंह ,नारायण सिंह ,दिवान सिंह ,सुन्दर सिंह ,पुष्कर सिंह आदि मौजूद रहे
विज्ञापन