Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:पडासो सेरा में वायरल फीवर का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर ग्रामीणों का किया उपचार

किच्छा:आपत्तिजनक बयान पर मुस्लिम युवाओं ने रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा का किया पुतला दहन

उत्तराखंड में साढ़े 6 लाख से अधिक महिलाएं उठाएंगी निशुल्क रोडवेज बस यात्रा का लाभ

चंपावत:टनकपुर पुलिस ने महिला सहित 02 वारंटी किए गिरफ्तार

लोहाघाट:चामी में आषाढी मेले के समापन के बाद जिला पंचायत के सहयोग से चला स्वच्छता अभियान।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:पडासो सेरा में वायरल फीवर का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर ग्रामीणों का किया उपचार

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 31, 2026

पडासो सेरा में वायरल फीवर का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव जाकर ग्रामीणों का किया उपचार

चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के पडासो सेरा गांव में वायरल फीवर का से कई ग्रामीण पीड़ित चल रहे हैं। सूचना पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवेश चौहान व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 मंजीत सिंह के दिशा निर्देश में दुरस्त क्षेत्र ग्राम पडासो शेरा में वायरल फीवर की शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें फार्मेसी अधिकारी शेखर सिंह एवं फार्मेसी अधिकारी मृत्युंजय वर्मा ने गांव में जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं आवश्यकता अनुसार दवाइयां वितरण की। फार्मेसी अधिकारी शेखर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया गाव मे 45 से 50 लोग बुखार से पीड़ित पाये गये एवं कुछ मरीज बदन दर्द, सर दर्द एवं जुखाम खांसी के भी मिले । जिनकी जांच कर आवश्यकता अनुसार दवा वितरित की गई। उन्होंने बताया गांव में स्थिति नियंत्रण में है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें