रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : किच्छा:आपत्तिजनक बयान पर मुस्लिम युवाओं ने रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा का किया पुतला दहन
Laxman Singh Bisht
Sun, Aug 30, 2026
आपत्तिजनक बयान पर मुस्लिम युवाओं ने रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा का किया पुतला दहन

ऊधम सिंह नगर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान मौलाना द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रशासन ने आरोपी मौलाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। अब इसी मामले को लेकर रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के खिलाफ भी मुस्लिम युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है। मुस्लिम युवाओं ने विधायक अरोड़ा पर मुस्लिम समाज के खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए किच्छा के दीनदयाल चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया और विधायक का पुतला दहन किया।प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन ने हेट स्पीच के आरोप में मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। उनका कहना है कि रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा द्वारा भी मुस्लिम समाज के लिए कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।मुस्लिम समाज के युवाओं ने विधायक शिव अरोड़ा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही उन्होंने विधानसभा सदस्यता रद्द किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन