रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रीठा साहिब:गोशाला में आग की घटना में घायल बछिया को मिला त्वरित उपचार
Laxman Singh Bisht
Fri, Jul 11, 2025
गोशाला में आग की घटना में घायल बछिया को मिला त्वरित उपचार
चंपावत जिले के रीठा साहिब क्षेत्र के ग्राम मछियाड़ में 10 जुलाई को पशुपालक रघुवर बोरा की गोशाला में आग लगने की घटना के दौरान एक बछिया आंशिक रूप से झुलस गई, घटना की सूचना मिलते ही चौड़ा मेहता पशु चिकित्सालय से पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अपूर्वा के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची और झुलसी बछिया का त्वरित एवं प्रभावी उपचार किया गया।
प्रशिक्षित टीम द्वारा समय रहते की गई चिकित्सा से बछिया की स्थिति अब पूरी तरह स्थिर और सुधार की ओर है। पशु को आवश्यक देखभाल प्रदान की जा रही है और नियमित निगरानी भी की जा रही है।
