Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

सूचना

: लोहाघाट के विकास के लिए संकल्पित राजू गड़कोटी पार्टी हाई कमान के फैसले का किया सम्मान

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 30, 2024
  • लोहाघाट के विकास के लिए संकल्पित राजू गड़कोटी पार्टी हाई कमान के फैसले का किया सम्मान
नगर पालिका लोहाघाट के अध्यक्ष पद के प्रवल दावेदार रहे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी ने निकाय चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्णय का सम्मान करते हुए कहा कि वह पार्टी हाई कमान द्वारा लिए निर्णय का सम्मान करते हुए पार्टी के लिए कार्य करेंगे.उन्होंने कहा कि वह निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे. गड़कोटी ने सोमवार को प्रेस को जारी बयान में कहा कि एक आम कार्यकर्ता को पार्टी पैनल में शामिल करते हुए जो सम्मान मिला है वह सिर्फ अनुशासित पार्टी भाजपा में ही संभव है,इसके लिए वह नगर कार्यकारिणी, जिला कार्यकारिणी एवं प्रदेश नेतृत्व सहित समस्त देवतुल्य जनता का आभार व्यक्त करते हैं.ज्ञात हो राजू गड़कोटी विगत लंबे समय से समाज सेवा एवं जनमुद्दों को उठाने के लिए काफी चर्चित एवं जनता के पसंद रहे हैं. गड़कोटी ने कहा कि वह लोहाघाट के विकास के लिए संकल्पित है और उनके द्वारा लोहाघाट नगर को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना, लोहाघाट की नजूल भूमि को फ्रीहोल्ड करना, लोहाघाट में सीवर लाइन का निर्माण करना एवं लोहाघाट चिकित्सालय में मानव एवं तकनीकी संसाधनों की जनमानस की भावना के अनुरूप व्यवस्थाएं करने के उद्देश्य से समाज सेवा एवं नगर निकाय में दावेदारी की थी, वह इन मुद्दों को मुख्यमंत्री एवं पार्टी के माध्यम से समाधान के लिए कार्य करेंगे.इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश पांडे भाजपा जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा, जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गोविंद वर्मा ,नगर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, गिरीश कुंवर, बसन्त पंगरिया, कुलदीप सिंह देव उपस्थित रहे.

जरूरी खबरें