Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : बगवाल मेले को लेकर बाराही धाम में मंदिर कमेटी एवं चारखाम सात थोकों को लेकर लोगों ने किया आपसी विचार विमर्श।

Laxman Singh Bisht

Wed, Jun 11, 2025

15 जून से होगी विशाल भागवत कथा, 19 जून को स्वामी कल्याण दास जी के आगमन पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा। देवधूरा। मां बाराहीधाम में आयोजित होने वाले बगवाल मेले की अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। इस ऐतिहासिक एवं पौराणिक मेले को भव्य व दिव्य रूप दिए जाने के लिए मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट , महामंत्री रोशन लमगड़िया तथा हयात सिंह बिष्ट के संचालन में हुई बैठक में चारखाम सात थोकों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बगवाल के दिन बगवाल खेलने वाले बगवाली वीरों को परिचय पत्र जारी करने के साथ उन्हें अनिवार्य रूप से ड्रेस कोड का पालन करना होगा। खामों के लोगों को परिचय पत्र की व्यवस्था वालिग खाम के एडवोकेट चेतन भैया द्वारा की जाएगी। मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने कहा उत्तराखंड में बाराही धाम एकमात्र ऐसा शक्तिपीठ है जहां मां बज्रबाराही का मंदिर है। यहां होने वाले मेले में भगवाल देखने एवं मां की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है जिसे देखते हुए सभी को मेले की गरिमा को बनाए रखना होगा। इस वर्ष भी मेले में बाराही मंदिर को फूलों से सजाया जाएगा। खामों के बीच अनुशासन एवं पारंपरिक सहयोग बनाए रखने के लिए सभी खाम प्रमुख इस दिशा में कार्य करेंगे ।उधर बाराहीधाम में 15 जून से होने वाली भव्य पुराण कथा के दिन महिलाएं आंचलिक परिधानों में कलश यात्रा निकालेंगी तथा उनका कलश पहाड़ों की संस्कृति के अनुरूप एपण से सजा हुआ होगा। कथा के प्रत्येक दिन भंडारा आयोजित किया जाएगा, यदि कोई लोग अपनी ओर से भंडारा करना चाहते हैं तो उन्हें इसकी पूर्व सूचना देनी होगी। चारोंखामों के लोग बारी-बारी से भंडारे की व्यवस्था करेंगे। भंडारे में प्लास्टिक एवं थर्माकोल के थाली और गिलास पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होंगे। उनके स्थान पर स्टील की थाली व गिलास की व्यवस्था की जाएगी। 19 जून को यहां महान संत कल्याण दास जी के आगमन पर उनके सम्मान में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसके लिए सभी लोगों से देवीधूरा पहुंचने की अपील की गई है। यहां कथावाचन के लिए पुराणों के मर्मज्ञ आचार्य प्रकाश कृष्ण शास्त्री आ रहे हैं। कथा के दौरान सेतु आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी भी यहां आ रहे हैं जिनका भी पारंपरिक रूप से स्वागत किया जाएगा। बैठक में गहढ़वाल खाम के देव सिंह बिष्ट, वालिग खाम के बद्री सिंह बिष्ट, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल एवं लमगड़िया खाम के वीरेंद्र लमगड़िया,ग्राम प्रधान ईश्वर बिष्ट, राजेश बिष्ट, चंदन सिंह बिष्ट आदि तमाम लोग मौजूद थे ।

जरूरी खबरें