Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

लोहाघाट :दर्जा राज्य मंत्री हुकम सिंह कुवर पहुंचे लोहाघाट धामी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

लोहाघाट:एसपी चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट में चला विशेष यातायात चैकिंग अभियान

लोहाघाट:खतेड़ा में पुराने पेड़ से मंदिर व भवनो को भारी खतरा। ग्रामीणों की प्रशासन से निस्तारण की मांग।

सूचना

: लोहाघाट:केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण के मलवे को जल स्रोत मे डालने से लोगों में गुस्सा एसडीएम को दिया ज्ञापन कार्रवाई की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 24, 2024
केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण के मलवे को जल स्रोत मे डालने से लोगों में गुस्सा एसडीएम को दिया ज्ञापन कार्रवाई की उठाई मांग लोहाघाट के छमनियाचौड़ में बन रहे केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण के दौरान कार्यदाई संस्था के द्वारा निर्माण कार्य में निकल रही मिट्टी को जेसीबी की मदद से नीचे बहने वाले जल स्रोत में भर दिया गया है जिस कारण जलस्रोत अवरुद्ध हो गया निर्माण दाई संस्था की मनमानी के कारण प्रेम नगर क्षेत्र के ग्रामीणों व पर्यावरण प्रेमियों में काफी गुस्सा है उन्होंने कहा निर्माण कार्य कर रही कंपनी के द्वारा मानको की अनदेखी कर निर्माण कार्य से निकलने वाली मिट्टी को डंपिंग जोन में न डाल नीचे बहने वाले गधेरे में डाला जा रहा है जिस कारण गधेरे के अस्तित्व पर खतरा हो गया है उन्होंने कहा यह क्षेत्र के पेयजल का मुख्य स्रोत है पर निर्माण कार्य कर रही कंपनी के द्वारा माननीय हाईकोर्ट व एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है मंगलवार को क्षेत्र के जन प्रतिनिधि गंगा पाटनी ने निर्माण दाई संस्था पर कड़ी कार्रवाई करने तथा जल स्रोत से मिट्टी हटाने की मांग को लेकर एसडीएम लोहाघाट नितेश डांगर को ज्ञापन दिया एसडीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार लोहाघाट जगदीश नेगी को मामले की जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए तहसीलदार नेगी ने बताया मामले की जांच के लिए उनके द्वारा कानूनगो और राजस्व उप निरीक्षक को मौके पर भेज दिया गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी वे भी खुद मौका मुआयना करेंगे ज्ञापन देने में सचिन ,सागर,संदीप आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें