रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी: डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।
डीएम के निर्देश पर बॉस बस्वाडी विद्यालय में शिक्षक की हुई तैनाती ग्रामीणों ने डीएम को दिया धन्यवाद।
चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के दूरस्थ राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बॉस बस्वाडी में डीएम चंपावत मनीष कुमार के निर्देश पर शिक्षक रवि शंकर ने अपना पद भार संभाल लिया है। शिक्षक की तैनाती के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी बेसिक तथा खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों के द्वारा विद्यालय के होनहार बच्चों को सम्मानित किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षक की तैनाती होने पर ग्रामीण में खुशी की लहर है। मालूम हो इस विद्यालय में 2 महीने में दो शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी पर एक भी शिक्षक विद्यालय नहीं पहुंचा। जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकला देवी व प्रतिनिधि नैन सिंह तथा ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत और शिक्षा विभाग से बच्चों के भविष्य को देखते हुए शिक्षक की तैनाती की मांग की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम चंपावत मनीष कुमार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को तत्काल विद्यालय में शिक्षक को नियुक्त करने के निर्देश दिए थे।जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने शिक्षक रवि शंकर की नियुक्ति कर दी है। शिक्षक की नियुक्ति करने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य चंद्रकला व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार और शिक्षा विभाग को धन्यवाद दिया।