रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पंतनगर : अखिल भारतीय साहित्य परिषद की राष्ट्रीय संगोष्ठी में चंपावत जिले के साहित्यकारों की प्रभावशाली उपस्थिति
Laxman Singh Bisht
Fri, Jun 27, 2025
पंतनगर अखिल भारतीय साहित्य परिषद की राष्ट्रीय संगोष्ठी में चंपावत जिले के साहित्यकारों की प्रभावशाली उपस्थिति
गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर में अखिल भारतीय साहित्य परिषद उत्तराखंड द्वारा आयोजित "राष्ट्रीय संगोष्ठी ~ संघ शताब्दी वर्ष" कार्यक्रम में उत्तराखंड के विविध जिलों से साहित्यकारों ने भाग लिया। संगोष्ठी का विषय था — "संघ साहित्य - समग्र चिन्तन प्रवाह", जिसमें विचार-विमर्श और रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से साहित्य की सामाजिक चेतना पर गहन विमर्श हुआ।इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में लोहाघाट और चंपावत जिले से जाने वाले साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर क्षेत्रीय साहित्य को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया। भाग लेने वाले साहित्यकारों में प्रमुख नाम हैं:
भूपेंद्र सिंह देव 'ताऊजी' — वरिष्ठ साहित्यकार एवं रंगकर्मी,आचार्य जीवन तिवारी,एडवोकेट बबीता जोशी , युवा साहित्यकार गौरव बंसल,नितिन देव
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बहादुर सिंह बिष्ट, प्रांत संघचालक उत्तराखंड, और विशिष्ट उपस्थिति दर्ज की डॉ. मनमोहन सिंह चौहान, कुलपति, पंतनगर विश्वविद्यालय ने।समापन वक्तव्य अजय भट्ट, माननीय सांसद, नैनीताल लोकसभा क्षेत्र द्वारा दिया जाएगा।पाथेय वक्ता के रूप में आदरणीय श्रीधर पराडकर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, अखिल भारतीय साहित्य परिषद की प्रस्तुति विशेष रही।कार्यक्रम का संचालन और संयोजन डॉ. सुनील पाठक, डॉ. जगदीश पंत 'कुमुद', सौरभ पांडे, डॉ. कपिल शर्मा व विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगणों द्वारा किया गया।इस संगोष्ठी में चंपावत के साहित्यकारों की भागीदारी न केवल क्षेत्रीय पहचान को राष्ट्रीय पटल पर लाने में सफल रही, बल्कि स्थानीय साहित्य, बोली और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त रूप में प्रस्तुत करने का एक सशक्त माध्यम बनी।