Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : श्रीरीठासाहिब में जोड़ मेले के दूसरे दिन हजारों तीर्थ यात्रियों ने दरबार साहिब में टेका मत्था।

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 10, 2025

सोमवार की शाम से देश-विदेश के तीर्थ यात्रियों का उमड़ा सैलाब।

सुरक्षा की दृष्टि से प्रत्येक तीर्थ यात्रियों को गुजरना पड़ा मेटल डिटेकटर से। चंपावत जिले में मीठे रीठे के चमत्कार के लिए दुनिया में प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्रीरीठासाहिब में चल रहे सालाना जोड़ मिले के दूसरे दिन आज देश-विदेश से आए हजारों तीर्थ यात्रियों ने दरबार साहिब में मत्था टेककर मन्नते मांगी। दिल्ली से आए कार सेवा प्रमुख वयोवृद्ध बाबा बच्चन सिंह , बाबा सुरेंद्र सिंह, बाबा श्याम सिंह के दिशा निर्देशन में लगभग सैकड़ो कार्यकर्ता पार्किंग से लेकर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। गुरुद्वारा रीठा साहिब के प्रबंधक बाबा श्याम सिंह के अनुसार मेले में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान,यूपी के विभिन्न जिलों के अलावा अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड आदि देशों से भी तीर्थ यात्री यहां आए हुए हैं।पहली बार विदेश से आए तलविंदर सिंह, गुरबचन सिंह, तेज सिंह का कहना था कि आज उनका जीवन धन्य हो गया जो मुझे गुरु घर में हुए चमत्कार को अपनी आंखों से देखने का अवसर मिला। गुरु घर में मुख्य ग्रंथि निर्मल सिंह के नेतृत्व में अखंड पाठ की लड़ी चल रही है। अमृतसर से ज्ञानी तीरथ सिंह के नेतृत्व में हजूरी, रागी जथ्था, नानकमत्ता साहिब से हरपेज सिंह हजूरी कथा वाचक गुरु सेवक सिंह, पंजाब डांडी जथ्थे के ज्ञानी कुलबीर सिंह,इसी स्थान से डांडी जथ्थे के ज्ञानी लखबीर सिंह, कविश्री जथ्थे के लखबीर सिंह, पटना साहिब के ज्ञानी रणजीत सिंह, ज्ञानी इकबाल सिंह, नानकमत्ता के प्रधान सचिव अमरजीत सिंह आदि ने गुरु नानक देव जी महाराज द्वारा विश्व कल्याण के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। सीओ चंपावत शिवराज सिंह राणा, थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, तहसीलदार ईश्वर सिंह भीमा आदि मेले की व्यवस्थाओं को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए जुटे हुए हैं। यहां पटना साहिब गुरुद्वारा के पूर्व ग्रंथि ज्ञानी रणजीत सिंह के आने पर सिख संगत द्वारा उनका स्वागत किया गया। उन्होंने सिख संगत को संबोधित करते हुए कहा हमारे गुरुओं ने हमें मानव सेवा की जो सीख दी थी उसका आज भी सभी लोग पालन करते आए हैं। सिख धर्म की यह विशेषता रही है कि जब तक वह किसी निराश व्यक्ति के चेहरे में मुस्कान नहीं लाता है तब तक उसे चैन नहीं मिलता है।यहां लधिया नदी के पास नवनिर्मित स्थाई पार्किंग स्थल हालांकि अभी पूरा नहीं हुआ है लेकिन इसके बनने से तीर्थ यात्रियों को बहुत बड़ी राहत मिली है। इस स्थान में लगभग दो हजार से अधिक मोटरसाइकिल की पार्किंग की गई है। मेले की संयोजक अजीत पाल सिंह के अनुसार बुधवार को मेले का औपचारिक रूप से समापन होगा अलबत्ता तीर्थ यात्रा की आवाजाही लगातार चली रहेगी।

बाइकर्स द्वारा मौत से खेलते हुए दरबार साहिब में टेका मत्था।

श्रीरीठासाहिब। इसे गुरु नानक देव जी की आध्यात्मिक शक्ति का चमत्कार मानें या श्रद्धालु की उन पर अपूर्व आस्था लेकर यहां सैकड़ो बाइकर्स अपने सर में कफन बांधकर ऐसे चल रहे थे जिससे कदम- कदम में मौत उनका इंतजार कर रही थी। लेकिन यह इस दिव्य स्थल का चमत्कार ही था कि एक भी दुर्घटना नहीं हुई जबकि स्थान -स्थान में पुलिस उन्हें सचेत करते हुए आ रही है।सीओ एस 0एस0 राणा के अनुसार दूसरे दिन का मुख्य मेला शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। बुधवार को अरदास एवं महाभोग के साथ मेले का समापन किया जाएगा। मेले को लेकर पुलिस अलर्ट है।

जरूरी खबरें