Friday 14th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

टनकपुर:शारदा नदी तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

लोहाघाट राजकीय महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

बाराकोट: मनचलो की अय्याशी का अड्डा बना बाराकोट पिथौरागढ़ लिंक मोटर मार्ग ।

सूचना

रिपोर्ट:जगदीश जोशी : भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिकारी की मांग पर डीएम ने जीआईसी बाराकोट में जीव विज्ञान प्रवक्ता की तैनाती

Laxman Singh Bisht

Thu, Apr 16, 2026

भाजपा जिला उपाध्यक्ष अधिकारी की मांग पर डीएम ने जीआईसी बाराकोट में जीव विज्ञान प्रवक्ता की तैनाती

2 साल से बनी समस्या को डीएम ने मात्र दो दिन में किया हल।

चंपावत जिले के विकासखंड बाराकोट के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बाराकोट में बिगत 2 वर्षों से जीव विज्ञान के प्रवक्ता का पद रिक्त चल रहा है जिसके चलते छात्र-छात्राओं को अध्ययन में काफी व्यवधान हो रहा है लंबे समय से प्रवक्ता की तैनाती की मांग क्षेत्र वासियों के द्वारा की जा रही है पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया।इसी परिपेक्ष में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजू अधिकारी ने छात्र-छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए सोमवार को जिला अधिकारी चंपावत मनीष कुमार के संज्ञान में मामले को डाला गया । जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए अध्यापक की व्यवस्था कर बाराकोट में स्थानांतरण कर दिया गया है । मामले का तत्काल संज्ञान लेने वह समस्या का समाधान करने के लिए क्षेत्र की जनता व भाजपा उपाध्यक्ष राजू अधिकारी द्वारा जिला अधिकारी मनीष कुमार को धन्यवाद दिया कहा जिलाधिकारी के द्वारा विद्यालय के बच्चों का हित देखते हुए मात्र दो दिन में ही कार्यवाही कर 2 साल से बनी समस्या का समाधान करते हुए विद्यालय को जीव विज्ञान का शिक्षक दिया गया है जिसके लिए समस्त क्षेत्रवासी जिलाधिकारी चंपावत को धन्यवाद देते हैं।

जरूरी खबरें