Thursday 9th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत :टनकपुर ISBT निर्माण में कांग्रेस ने लगाए करोड़ों रुपए के घोटाले के आरोप। केग रिपोर्ट का दिया हवाला

लोहाघाट:10 जुलाई को टीईटी के विरोध व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगा शिक्षकों का विशाल धरना प्रदर्शन।

चंपावत:भारी वर्षा की चेतावनी के चलते जनपद चम्पावत के सभी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश

चंपावत:सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत दूरस्थ बिनवाल गाँव में पहुँचा प्रशासन

लोहाघाट:खेतीखान में दिल का दौरा पड़ने से युवक का निधन मां-बाप का था इकलौता सहारा क्षेत्र में शोक की लहर।

सूचना

: लोहाघाट:टीआरसी पार्किंग में खड़ी होगी अब टैक्सियां ₹100 महीना पार्किंग शुल्क पर टैक्सी चालकों ने दी सहमति 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 5, 2025
टीआरसी पार्किंग में खड़ी होगी अब टैक्सियां ₹100 महीना पार्किंग शुल्क पर टैक्सी चालकों ने दी सहमति लोहाघाट नगर में पार्किग समस्या को देखते हुए नगर के टीआरसी गेस्ट हाउस के पास पार्किंग का निर्माण कार्य किया गया है जिसमें पंचेश्वर रूट की टैक्सियों को खड़ा किया जाएगा मामले को लेकर शनिवार को पंचेश्वर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन सिंह धोनी तथा यातायतकर्मी कांस्टेबल हेम मेहरा के द्वारा एसडीएम लोहाघाट नितेश डागर से मुलाकात की गई तथा पार्किंग शुल्क को लेकर वार्ता की टैक्सी यूनियन अध्यक्ष धोनी ने एसडीएम को जानकारी देते हुए बताया रूट के सभी टैक्सी चालकों के द्वारा ₹100 महीना पार्किंग शुल्क देने पर अपनी सहमति जताई है वहीं एसडीएम ने कहा मामले को लेकर कहा वे कुमाऊं मंडल विकास निगम के अधिकारियों से बात करेंगी इसके बाद सोमवार या मंगलवार से टैक्सियों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा किया जाएगा साथ उन्होंने कहा लोहाघाट नगर पालिका पार्किंग को भी जल्द शुरू किया जाएगा ताकि नगर के चौराहो में खड़े रहने वाले वाहनों को पार्किंग स्थल में खड़ा किया जा सके तथा नगर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके इस दौरान कांस्टेबल हेम महरा के द्वारा एसडीएम को नगर की यातायात व्यवस्था की जानकारी दी मालूम हो पंचेश्वर रूट की टैक्सियों के लिए पार्किंग व्यवस्था न होने से वह सड़क किनारे खड़ी रहती है जिस कारण अक्सर जाम की समस्या तथा दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है लेकिन अब टैक्सियों के पार्किंग स्थल में जाने से इस समस्या से नगर वासियों तथा वाहन चालकों को निजात मिलेगी तथा नगर के  चोराहे जाम मुक्त होंगे इस दौरान तहसीलदार जगदीश नेगी, ललित खोलिया आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें