रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:मौसम के ऑरेंज अलर्ट को लेकर आयुक्त कुमाऊँ मंडल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश
Laxman Singh Bisht
मौसम के ऑरेंज अलर्ट को लेकर आयुक्त कुमाऊँ मंडल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

लगातार हो रही बारिश एवं मौसम विभाग द्वारा कुमाऊँ मंडल में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किये जाने के दृष्टिगत आयुक्त कुमाऊँ मंडल व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों (नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर) को एहतियातन पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि, सभी जनपदों में जिला आपदा कंट्रोल रूम, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहें।कुमाऊँ आयुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल निगम, ब्रिडकुल, ग्रामीण निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा जाए और जेसीबी एवं पर्याप्त मैनपावर संवेदनशील स्थलों पर तैनात की जाए।उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों, नालों, गधेरों के किनारे एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए।आयुक्त ने आम जनता से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन विकास निगम में समूह ग के पदों पर निकाली भर्तियां।
लोहाघाट:2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए मजबूर करना अनैतिक :रमेश देव
चम्पावत में 18 से 20 सितम्बर तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं होंगी उपलब्ध,
लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन चेकिंग अभियान एक्सपायर्ड सामग्री नष्ट, 04 नमूने लैब भेजे गए
लोहाघाट:बदहाल हालत में लोहाघाट का एनेक्सी भवन कूड़े के लगे ढेर। झाड़ियो से हुआ गुलजार।
लोहाघाट:एनएच कार्यालय के सामने बने गड्ढे दुर्घटनाओं को दे रहे दावत अधिशासी अभियंता की कार्य प्रणाली पर लोगों मे आक्रोश।
उत्तराखंड:18 नवंबर को आयोजित होगी डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ।
चंपावत:आदर्श ग्राम सिमल्टा और फोर्ती के समग्र विकास को मिलेगी गति, जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा
लोहाघाट:निस्संतान दंपतियों के लिए आस्था और विश्वास का पवित्र धाम है झूमाधुरी मंदिर:शशांक पाण्डेय
चंपावत:मिनिस्ट्रीयल कार्मिकों ने पाटी एसडीएम कार्यालय में भरी हुंकार, कहा 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने तक नहीं लेंगे विराम।