Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अधूरे कलमठो की कीचड़ वाहन चालकों व यात्रियों के लिए बनी मुसीबत।

चंपावत:खिरद्वारी के राजी जनजाति की 17 महिलाओं के उज्ज्वला गैस कनेक्शन चम्पावत से टनकपुर हुये स्थानांतरित

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी आली सड़क मे डामरीकरण न होने पर होगा विधानसभा चुनाव का बहिष्कार।

लोहाघाट:जीजीआईसी सड़क में जल भराव छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के लिए बना मुसीबत।

चंपावत:अटैचमेंट समाप्त पर डी0जी0 के आदेश का समान रूप से पालन न होने पर कार्मिकों में नाराजगी

सूचना

: लोहाघाट:जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जीआईसी दिगालीचौड़ के छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक

Laxman Singh Bisht

Tue, Feb 11, 2025
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जीआईसी दिगालीचौड़ के छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक मंगलवार 11 फरवरी को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर साइबर क्राइम और इसके बचाव और जागरूकता को लेकर लोहाघाट ब्लॉक के राजकीय इण्टर कॉलेज दिगालीचोड़ में प्रधानाचार्य डॉ सुधाकर जोशी की अध्यक्षता में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।विद्यालय प्रांगण में विधिक साक्षरता शिविर लगाकर छात्र/छात्राओं को अधिकार मित्र कमल राम और अधिकार मित्र बृजेश जोशी तथा अधिकार मित्र शीला द्वारा जागरूक किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, डाटा चोरी, पहचान की चोरी, ऑनलाइन ठगी, हैकिंग आदि के बारे में विस्तार से बताते हुए उससे बचाव की जानकारी दी गई तथा बाल विवाह अधिनियम 2006, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 ,नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 और समाज कल्याण से मिलने वाले लाभों के बारे अवगत कराया। जागरूकता शिविर में 300 से अधिक छात्र छात्राएं व अध्यापक मौजूद रहे

जरूरी खबरें